इम्तियाज अली की पिछली फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' भले दर्शकों की उम्मीदों पर खरी न उतरी हो और भले उन्हें अपनी अगली फिल्म के लिए बड़े सितारों का साथ न मिल रहा हो पर इम्तियाज अली शांत बैठने वालों में से नहीं हैं। इम्तियाज अली का फोकस इन दिनों पूरी तरह से अपने प्रोडक्शन हाउस को खड़ा करने में हैं।
अपनी अगली फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के नाम फाइनल कर चुके इम्तियाज इस फिल्म से पहले एक वेब सीरीज भी बना रहे हैं। वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप वूट के लिए बन रही इस सीरीज की कहानी फाइनल हो चुके है। इम्तियाज इस सीरीज के क्रेटिव प्रोड्यूसर हैं और इसके लिए दो ऐसे निर्देशक भी फाइनल कर चुके हैं जिनकी एक-एक फिल्म रिलीज हो चुकी है। सीरीज एक थ्रिलर सस्पेंस ड्रामा है।