बॉलीवुड सेलेब्रिटीज धड़ल्ले से अपनी कमाई को बढ़ा रहे हैं। इस बात का खुलासा उनके एडवांस टैक्स भरने के बाद हुआ है। सलमान खान, करण जौहर, अक्षय कुमार और आलिया भट्ट का नाम एडवांस टैक्स भरने की टॉप 10 लिस्ट में शामिल हो गया है।
बॉलीवुड एक्टर्स में टैक्स भरने के मामले में सलमान खान टॉप पर रहे। उन्होंने करीब 44.5 करोड़ का एडवांस टैक्स भरा है। वहीं सलमान ने पिछले फाइनेंशियल ईयर में 32.2 करोड़ रुपए का टैक्स दिया था। इससे पता चलता है कि सलमान की इनकम में 39 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।