American rapper Theophilus London
- फोटो : social media
अमेरिकी रैपर थियोफिलस लंदन, जिन्होंने कान्ये वेस्ट, टेम इम्पाला और कई अन्य लोगों के साथ काम किया है। हाल ही में उनके परिवार और दोस्तों के द्वारा लापता होने की सूचना दी गई है। एक अमेरिकी मीडिया कंपनी वैरायटी के मुताबिक, लंदन के परिवार के सदस्यों के द्वारा लॉस एंजिल्स में एक लापता व्यक्ति की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद लॉस एंजिल्स की पुलिस अब उसका पता लगाने के लिए लोगों की मदद मांग रही है। बीते कुछ सप्ताह से उनके ठिकानों का पता लगाने की कोशिश की जा रही थी। किसी भी प्रकार की जानकारी हासिल नहीं होने पर मंगलवार को एलए की यात्रा करने के बाद परिवार के सदस्यों के द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।
LAPD ने जानकारी के लिए लोगों से मांगी मदद
LAPD के द्वारा कहा गया कि अगर किसी के पास भी उसके ठिकाने के बारे में जानकारी हो या फिर वह उसकी भलाई चाहता हो तो, इसके बारे में LAPD या फिर लंदन के चचेरे भाई मिखाइल नोएल से इंस्टाग्राम पर @iamdjkellz कर जानकारी दें। उन्होंने इस बारे में वैरायटी को बताया कि मंगलवार के दिन एक गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन उसके अलावा उनके पास किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं थी।
ये भी पढ़े-
Mili on OTT: अब ओटीटी पर 'मिली' की दस्तक, जान्हवी और Netflix ने अनोखे अंदाज में दी जानकारी
पिता ने लिखा संदेश
थियोफिलस लंदन के पिता लैरी मोसेस लंदन के द्वारा एक संदेश समर्पित किया गया। उन्होंने उसमें लिखा, थियो तुम्हारे पापा तुमसे प्यार करते हैं बेटे। हम तुम्हें बहुत याद करते हैं। तुम्हारे सभी रिश्तेदार और दोस्त तुम्हारी तलाश कर रहे हैं। तुम जहां कहीं भी हो, हमें कुछ संकेत भेजो, कोई बात नहीं हम तुम्हें लेने आएंगे। थियोफिलस लंदन का बयान में विवरण कुछ इस तरह से दिया गया है- उम्र 35 साल, रंग-काला, लम्बाई 6'2, वजन 175 पाउंड है। आंखें गहरे भूरे रंग की है।
ये भी पढ़े-
ऋषभ पंत के लिए प्रार्थना कर रही हैं उर्वशी रौतेला
ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए हुए नामांकित
वैरायटी के मुताबिक लंदन त्रिनिदाद और टोबैगो में पैदा हुआ था, वह को वेस्ट के साल 2015 के सिंगल ऑल डे के लिए सर्वश्रेष्ट रैप गीत और रैप प्रदर्शन के लिए ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए नामांकित किया गया है। जिन्होंने पॉल मेकार्टनी और एलन किंगडम के साथ प्रदर्शित किया था। उनका नया एल्बम बेबे जनवरी 2022 में रिलीज किया गया था.