फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना नहीं प्रमोट करेंगी 'शूटआउट एट वडाला'

Wed, 20 Mar 2013 05:58 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कंगना और फिल्म के निर्माता निर्देशकों के साथ उनके पंगे का इतिहास पुराना है। पंगेबाज कंगना की इस नयी तकरार का निशाना 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता बने हैं।
विज्ञापन


कंगना ने उनकी फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' के प्रमोशन का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया है। वैसे कंगना के पीछे की इस इंकार की वजह प्रियंका चोपड़ा बतायी जा रही हैं। प्रियंका ने हाल ही में इस फिल्म के लिए एक आयटम नंबर "बबली बदमाश" की शूटिंग की है। जिसकी चर्चा इन दिनों हर ओर है।

इसी चर्चा ने कंगना की टेंशन बढा दी है कि फिल्म की मुख्य अभिनेत्री होने के बावजूद उनसे ज्यादा प्रियंका चोपड़ा को फुटेज दिया जा रहा है। सिर्फ यही नहीं प्रियंका चोपड़ा के अलावा सनी लियोन एवं सोफी चौधरी के आयटम गीतों की खबरें भी लगातार खबरों में बनी हुई हैं।
विज्ञापन


जिसके बाद कंगना ने इस फिल्म से दूरी बनाने का मन बना लिया। इससे पहले कंगना अजय देवगन और संजय दत्त स्टारर फिल्म रास्कल का प्रमोशन करने से इंकार कर दिया था। फिल्म के पोस्टर्स में से कंगना नदारद थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें