फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म 'वेलकम बैक' जुड़ी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से

विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म 'वेलकम बैक' शूटिंग से पहले ‌ही गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से जुड़ गई है। फिल्म 'वेलकम' की सिक्वल 'वेलकम बैक' में एक ऐसे रिंग को दिखाया गया है जिसके नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। फिल्म में एक सीन ऐसा है जहां अनिल कपूर अपने प्यार को एक रिंग गिफ्ट करते है।
विज्ञापन


यह रिंग पहली बार ज्वेलरी शोरूम ट्रॉली पर प्रदर्शन के लिए रखी गयी थी। शूटिंग के दौरान दुबई के गोल्ड मार्केट में डायरेक्टर की नजर रिंग पर गई। इस 64 किलो की रिंग के नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब दर्ज है।
विज्ञापन

'लॉर्ड ऑफ द रिंग' का हुआ इस्तेमाल

'वेलकम बैक' फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी ने कहा, 'मार्केट में बड़ी ही ज्यादा भीड़ थी। हमें एक ही दिन में शूट पूरा करना था इसलिए कड़ी सुरक्षा रखी गई। हमें यह पुख्ता करना पड़ा कि शूटिंग खत्म होते ही रिंग सही सलामत शॉप में पहुंचा दिया जाए।

निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने कहा, 'यह एक कॉमेडी सीन है जहां अनिल कपूर एक लड़की को इंप्रेस करने लिए एक रिंग देते हैं। इस रिंग का साइज देख सभी सेट पर इसे 'लॉर्ड ऑफ द रिंग' कहते थे।'

फिल्म 'वेलकम बैक' में अनिल कपूर, नाना पाटेकर, नसीरुद्दीन शाह ,जॉन अब्राहम , श्रुति हसन मेन रोल में हैं। फिल्म 29 मई को रिलीज होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें