फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक पर भड़की कंगना, कहा 43 साल के बेटे को पापा कब तक बचाएंगे

Sun, 02 Oct 2016 06:33 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
कंगना रनौत
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच विवाद अभी थमा नहीं है। पिछले दिनों एक अखबार को दिए इंटरव्यू में ऋतिक के पिता और फिल्म निर्माता राकेश रोशन के बयान ने कंगना और ऋतिक के बीच के विवाद को फिर से हवा दे दी है। राकेश रोशन ने कहा था कि अगर ऋतिक सच बोलेगा तो लोग चौंक जाएंगे। जब कोई उसके बारे में झूठ फैला रहा था, तब ऋतिक ने शांत रहना चाहा। अगर वह सच बोल देता तो सब चौंक जाते।
विज्ञापन


हालांकि राकेश रोशन ने कंगना का नाम नहीं लिया था। अब कंगना ने बिना राकेश रोशन का नाम लिए कहा है कि वो 43 साल के बेटे हैं, बालिग हैं और वो अपने विवादों को अच्छी तरह खुद हैंडल कर सकते हैं तो क्यों हमेशा पिता को उनके बचाव में आना पड़ता है और कब तक आएंगे?
विज्ञापन

बेटे को बचाने के लिए पिता हमेशा सामने आ जाते हैं

ऋतिक रोशन और कंगना रनौत
कंगना ने कहा कि ये बहुत ही साधारण विवाद था। उन्हें समझ में नहीं आता क्यों अपने बेटे को बचाने के लिए पिता हमेशा सामने आ जाते हैं? दरअसल कंगना और ऋतिक का विवाद तब शुरू हुआ था जब कंगना ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान ऋतिक को 'सिली एक्स' कहा था। बाद में ऋतिक ने इसका जवाब ट्वीट करके दिया और कहा, 'एक पोप के साथ रिलेशन संभव है लेकिन उस वंडरफुल महिला (कंगना) के साथ तो बिल्कुल भी नहीं।

ऋतिक के इस ट्वीट के बाद ये विवाद इतना बढ़ा कि कानूनी झगड़े में बदल गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें