रितिक रोशन और कंगना रनोट के बीच तनातनी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। कंगना रनोट ने इस मामले में अब एक सनसनीखेज बयान जारी कर दिया है। वह यह कि लोग 43 के हो जाते हैं, फिर भी अपनी समस्याओं के समाधान को अपने पिता की मदद लेते रहते हैं। यह उन्होंने तब कहा, 'जब उनसे पूछा गया कि खुद राकेश रोशन उनके अतीत के राज पर्दाफाश करने वाले हैं।
कंगना यह सुनते ही भड़क उठीं। तुरंत बेलाग लपेट लहजे में कह दिया कि कुछ लोग अपनी प्रॉब्लम खुद सॉल्व क्यों नहीं कर पाते? वह भी 43 का होने के बाद। बच्चे की तरह रोते हुए बाप की गोद में चले जाते हैं।' गौरतलब है कि कंगना ने कुछ महीने पहले रितिक पर प्यार में धोखा देने के आरोप लगाए थे। उन्होंने दोनों की ईमेल पर हुई निजी हुई बातें भी सार्वजनिक कीं।
मगर रितिक रोशन ने उसे फर्जी करार दिया था। उन्होंने अपने बचाव में कहा कि कंगना से उनके बजाय कोई इम्पोस्टर लगातार संवाद कर रहा था। उस इम्पोस्टर ने उनकी ईमेल आईडी बना उस कारनामे को अंजाम दिया। फिलहाल यह मामला साइबर सेल के पास है। वहां से जांच रिपोर्ट आने पर दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।