फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘माता-पिता को दोष नहीं दे सकते…’, पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस पर कंगना रनौत का कड़ा रिएक्शन; कही बड़ी बात

Fri, 26 Jun 2026 03:03 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kangana Ranaut: पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर में नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। अब इस मामले पर अभिनेत्री और राजनेता कंगना रनौत ने भी कड़ा रिएक्शन दिया है। 

विज्ञापन
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुणे के 26 साल के केतन अग्रवाल की मौत ने सभी को चौंका दिया है और यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है। पहले इसे एक हादसा माना जा रहा था, क्योंकि बताया गया था कि 18 जून को लोहागढ़ किले पर ट्रेकिंग के दौरान वह गिर गए थे। लेकिन अब इस मामले को हत्या के रूप में जांचा जा रहा है।

कंगना ने शेयर की स्टोरी

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के अनुसार, केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित पार्टनर चेतन चौधरी पर मिलकर हत्या की साजिश रचने का आरोप है। फिलहाल दोनों पुलिस हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ जारी है।

इसी बीच कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी राय साझा की। उन्होंने कहा कि आज के समय में बच्चों के कामों के लिए माता-पिता को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और लोगों का आसपास का माहौल किसी इंसान की सोच और व्यवहार को काफी प्रभावित करता है।

विज्ञापन

पुणे मर्डर केस - फोटो : सोशल मीडिया

परिवार को जज नहीं किया जा सकता
कंगना ने सिया गोयल के पिता के बयान को शेयर करते हुए लिखा, ‘आजकल सिर्फ परिवार या माता-पिता को देखकर यह नहीं कहा जा सकता कि बच्चों के संस्कार कैसे हैं।

असली बात यह है कि उन्हें कौन प्रभावित कर रहा है, वे किसके साथ समय बिताते हैं और सोशल मीडिया या असल जिंदगी में उनके ऊपर किसका असर है। लोग आजकल कई तरह की जिंदगी जी रहे हैं और अपनी एक अलग छवि बनाकर रखते हैं। इसलिए बच्चों के कामों के लिए परिवार को जज नहीं किया जा सकता।’

विज्ञापन

सिया के माता-पिता का बयान
वहीं, सिया गोयल के माता-पिता ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनकी मां ने बताया कि शादी तय करने से पहले उन्होंने सिया से कई बार पूछा था कि क्या वह केतन को पसंद करती है और क्या वह इस शादी के लिए तैयार है। हर बार सिया ने हां में जवाब दिया।

ये भी पढ़ें- पेस्टिसाइड पर बड़ी लड़ाई! 'द इंडिया स्टोरी' का टीजर रिलीज, खाने में जहर के खिलाफ कोर्ट में उतरीं काजल अग्रवाल

हालांकि, सिया के माता-पिता ने यह भी कहा कि अगर वह दोषी पाई जाती है, तो उसे सजा जरूर मिलनी चाहिए और न्याय में देरी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें