फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chauhaan: 'चौहान' के टीजर पर छिड़ी बहस, फिल्म के डायलॉग्स पर आई मीम्स की बाढ़; ‘धुरंधर’ से क्यों हुई तुलना?

Fri, 26 Jun 2026 02:58 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chauhaan Teaser X Reaction: अजय देवगन की फिल्म 'चौहान' का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। सोशल मीडिया पर इसके टीजर को लेकर यूजर्स के बीच बहस छीड़ी हुई है। कई लोग फिल्म के डायलॉह पर मीम्स बना रहे हैं, तो वहीं कुछ यूजर्स को यह टीजर काफी पसंद आया।
विज्ञापन
फिल्म 'चौहान' - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजय देवगन की आगामी फिल्म 'चौहान' का पहला टीजर सोशल मीडिया पर जारी कर दिया गया है। इसे लेकर इंटरनेट पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और ट्विटर पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। टीजर को लेकर जानिए लोगों की राय?

विज्ञापन

यूजर्स की प्रतिक्रिया
फिल्म के टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही हैं। एक यूजर ने लिखा, 'चौहान अनाउंसमेंट टीजर बवाल मचा रहा है, सारे सोशल मीडिया पर इंस्टा एडिट तो भर कर बन रहे हैं, अजय देवगन अब मजा आएगा।' 
 

एक यूजर ने लिखा, 'Chauhaan का टीजर बेहतरीन है और एक्शन भी जबरदस्त है।' एक यूजर ने लिखा, 'हम आपसे यही चाहते हैं अजय, क्या शानदार टीजर है, असली एक्शन हीरो वापस आ गया है। उम्मीद है ये फिल्म ब्लॉकबस्टर बनेगी।'
 
 
 

डायलॉग पर आई मीम्स की बाढ़
इस फिल्म में अजय देवगन ने एक डायलॉग बोला है- 'पठानों से कहना, चौहान आ रहा है', जो सोशल मीडिया पर लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। कई लोग इस डायलॉग पर मीम्स बनाकर अपनी राय पेश कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस फिल्म के डायलॉग को अपने एक्स अकाउंट पर लिख रहे हैं और साथ ही इसके साथ अपने बनाए मीम्स शेयर कर रहे हैं।  
 

 
 
 

प्रशंसकों का मिला समर्थन
दूसरी तरफ, अजय देवगन के फैंस उनके इस नए लुक से बेहद खुश हैं और फिल्म का समर्थन कर रहे हैं। प्रशंसकों का कहना है कि अजय देवगन लंबे समय बाद अपनी असली पहचान एक्शन और ड्रामा में लौट रहे हैं। 
 
 
 
 

बताया प्रोपेगेंडा फिल्म
कुछ लोगों का कहना है कि 'चौहान' फिल्म 'धुरंधर', 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द केरल स्टोरी' जैसी राजनीतिक रूप से विवादित फिल्मों की तरह ही एक 'प्रोपेगेंडा' फिल्म है, जो नफरत को बढ़ावा देती है। 

क्या है टीजर में खास?
फिल्म मेकर्स ने इस फिल्म की पहली झलक अजय देवगन के पिता और मशहूर एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन की जयंती पर जारी की है। टीजर के वीडियो में अजय देवगन दमदार एक्शन अवतार में दिख रहे हैं। वीडियो की शुरुआत कश्मीर में पिछले 75 साल से चल रहे संघर्ष और सेना की तैनाती पर एक डायलॉग से होती है। आखिर में अजय देवगन का एक कड़क डायलॉग है, 'पठानों से कहना, चौहान आ रहा है।'
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'चौहान'
इस फिल्म का निर्देशन नीरज यादव कर रहे हैं। इसे आनंद एल राय, ज्योति देशपांडे और हिमांशु शर्मा मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह पहली बार है जब अजय देवगन और आनंद एल राय एक साथ काम कर रहे हैं। यह फिल्म 1 अक्टूबर, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: ‘मिर्जापुर द मूवी’ से सामने आए नए पोस्टर्स, 'कंपाउंडर'-'बब्बन बबुआ' और 'बबलू पंडित' बने जितेंद्र ने लूटी महफिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें