फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhaakad Teaser: 'धाकड़' का टीजर हुआ रिलीज, स्पाई एजेंट के रूप में दमदार दिखीं कंगना रणौत

Tue, 12 Apr 2022 06:33 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कंगना की यह सुपर एक्शन फिल्म 'धाकड़' पहले 27 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन अचानक इसकी रिलीज डेट को बदल दिया गया है। फिल्म के टीजर के साथ नई डेट बताई गई है।
विज्ञापन
1 of 4
Dhaakad teaser - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत के फैंस के लिए एक बहुत अच्छी खबर है। कंगना की आगामी फिल्म 'धाकड़' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म से कंगना ऑडियंस का दिल जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस फिल्म में कंगना सात अलग-अलग रूप में नजर आएंगी। रिलीज हुए टीजर में कंगना का फाइटर वाला रूप देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
फिल्म धाकड़ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
टीजर की शुरुआत एक अंधेरे कमरे में कंगना के साथ होती है। इसके बाद ही फिल्म में फाइट सीक्वेंस शुरू हो जाता है, इसमें कंगना का धांसू अवतार देखने को मिल रहा है। वह इसमें 'अग्नि' नाम का किरदार निभा रही हैं, जो एक स्पाई एजेंट है। टीजर में कंगना को कई फाइट सीन करते हुए दिखाया गया है। वह कॉम्बैट अटायर पहने दुश्मनों से लड़ती नजर आ रही हैं। कंगना इस टीजर में बंदूकों और खून खराबे के बीच अपना एक अलग ही अंदाज दिखा रही हैं, जो लोगों को खासा पसंद आने वाला है। टीजर के बीच में लिखकर आता है, "लड़कों को ही सारी मस्ती क्यों करनी चाहिए?"

 
विज्ञापन

3 of 4
कंगना रनौत की 'धाकड़' का पोस्टर - फोटो : Social media
'धाकड़' एक एक्शन फिल्म है, जिसे रजनीश राजी घई ने निर्देशित किया है। टीजर देखकर साफ पता लग रहा है कि फिल्म में जबरदस्त स्टंट और एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलने वाले हैं। इस फिल्म में कंगना के अलावा अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। लेकिन इसमें उनकी कोई झलक नही दिखाई गई है। 
 
विज्ञापन

4 of 4
धाकड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कंगना की यह सुपर एक्शन फिल्म पहले 27 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन अचानक इसकी रिलीज डेट को बदल दिया गया है। अब यह फिल्म 20 मई को रिलीज की जाएगी। यानी फैंस को अब इस फिल्म के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें