फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut-Allu Arjun: कंगना ने अल्लू अर्जुन मामले में दिया बयान, बोली- ‘लोगों की जान बहुत कीमती है’

Sat, 14 Dec 2024 10:23 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ में हुई महिला की मौत मामले में शुक्रवार को अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया, बाद में उन्हें जमानत मिल गई। अब वह घर आ चुके हैं। अल्लू अर्जुन मामले में कंगना रनौत ने भी बयान दिया है। 
विज्ञापन
कंगना रनोत-अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार सुबह जेल से निकलकर अल्लू अर्जुन अपने घर आकर आ गए हैं। उन्होंने मौजूदा मामले पर माफी भी मांगी है। अल्लू अर्जुन को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का भी बयान आया है। क्या बोली हैं कंंगना रनौत, अल्लू अर्जुन और इस पूरे मामले पर? जानिए। 

 

विज्ञापन

बोली यह दुर्भाग्यपूर्ण बात है
कंगना रनौत फिल्म 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ में हुई महिला की मौत और अल्लू अर्जुन की इस मामले में गिरफ्तारी पर बात की। एक मीडिया चैनल को दिए गए इंटरव्यू में वह कहती हैं, ‘ यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है। मैं अल्लू अर्जुन को सपोर्ट करती हूं। लेकिन उन्हें भी एक उदाहरण पेश करना चाहिए।’
Allu Arjun Released: घर पहुंचे अल्लू अर्जुन, बोले- जो हुआ उसके लिए माफी मांगता हूं, कानून का पूरा सहयोग करूंगा

सबकी जवाबदेही बनती है 
कंगना रनौत आगे कहती हैं, ‘अल्लू अर्जुन को जमानत मिल गई है, लेकिन हम हाई प्रोफाइल लोग हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि हमें कोई नतीजे नहीं भुगतने चाहिए। लोगों की जान बहुत कीमती है। चाहे भीड़ से भरा थिएटर हो या फिर सिगरेट के एड हों, मुझे लगता है कि वे (पुष्पा 2 की टीम) उस प्रोग्राम में मौजूद थे, ऐसे में सबकी ही जवाबदेही बननी चाहिए।’

 

विज्ञापन

पुष्पा 2: द रूल - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है पूरा मामला 
शुक्रवार का दिन अल्लू अर्जुन के लिए मुश्किलों से भरा रहा। 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ में हुई महिला की मौत के मामले में शुक्रवार दोपहर तेलंगाना पुलिस ने अल्लू अर्जुन को उनके घर से गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें निचली कोर्ट में पेश किया गया जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। देर शाम उन्हें इस मामले में जमानत भी मिल गई। लेकिन शुक्रवार की रात उन्हें जेल में ही गुजारनी पड़ी। शनिवार सुबह वह अपने घर आ चुके हैं। घर आकर अल्लू ने इस पूरे मामले पर बात की और जो दुखद घटना हुई, उस पर माफी भी मांगी है। अल्लू का कहना है कि वह पहले भी कई बार उस थिएटर में गए हैं, लेकिन पहले ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना नहीं घटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें