कंगना ने स्टोरी शेयर कर दिया करारा जवाब
राखी के इस बयान पर कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि सिर्फ राखी ही नहीं, बल्कि ज्यादातर असफल और कड़वाहट से भरे लोग सफल महिलाओं के चरित्र पर सवाल उठाकर अपनी जलन, ईर्ष्या, असफलता और अहंकार को सही साबित करने की कोशिश करते हैं।
कंगना ने आगे कहा कि अब समय आ गया है कि लोग इस तरह के लगातार और जानबूझकर किए जाने वाले हमलों के सामने कमजोर पड़ना बंद करें। उन्होंने कहा कि लोगों को ऐसी बातों से अपमानित और आहत महसूस करना बंद करना चाहिए और हर बात पर सफाई देने की जरूरत नहीं है।
फेवर करने से स्वीपर की नौकरी भी नहीं मिलेगी
इसके बाद कंगना ने राखी पर सीधा निशाना साधते हुए लिखा, 'हां मेरे प्यारों! तुम भी सफलता के लिए सब कुछ करने को तैयार हो, लेकिन अंदाजा लगाओ क्या? दुर्भाग्य से किसी को तुमसे कुछ नहीं चाहिए। याद रखना, तुम्हारे सारे फेवर मिलकर भी तुम्हें स्वीपर की नौकरी नहीं दिला पाए, क्योंकि उसके लिए भी कुछ क्वालिटी और टैलेंट चाहिए।'
कंगना ने आगे लिखा कि इसलिए फेवर करो या न करो, तुम कहीं नहीं जा रही हो। उन्होंने राखी को बैठकर अपनी रील्स देखने और रोते रहने की बात भी कही।
ये भी पढ़ें- सामंथा: अभिनेत्री ने दिखाई गोद भराई समारोह की झलक, पति राज निदिमोरु ने बरसाए फूल; तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस