कंगना रनौत के साथ तनाव की खबरों को दरकिनार करते हुए राजू हिरानी ने सोमवार को एक कोल्ड क्रीम का विज्ञापन शूट किया। एक दिन की इस शूटिंग में सब कुछ सामान्य रहा। जबकि कुछ दिनों पहले चर्चा थी कि हिरानी कंगना से नाराज हो गए हैं क्योंकि उनका नाम ऋतिक-कंगना विवाद में उछल रहा है। रितिक और कंगना दोनों ही एक-दूसरे पर रोज ही एक के बाद एक हमले कर रहे हैं। हिरानी की संजय दत्त बायोपिक में भी कंगना के होने की खबरें हैं। वह संभवतः संजय दत्त की पत्नी मान्यता की भूमिका निभाएंगी।
इस बीच सोमवार को कंगना-हिरानी जब ऐड शूट कर रहे थे तो वहां क्रिकेटर विराट कोहली ने पहुंच कर सबको सरप्राइज दिया। विराट और राजू के बीच लंबे समय से अच्छे संबंध हैं। इस क्रिकेटर की पूर्व गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा पीके में थीं। तब विराट अक्सर राजू से मिलते थे। मुंबई के एक स्टूडियो में हुई इस ऐड की शूटिंग में विराट ने काफी देर तक राजू और कंगना से गपशप की। इस सबसे माना जा रहा है कि तनाव में गुजर रही कंगना को थोड़ा आराम मिला होगा।