फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: लॉकअप की सफलता के बाद कंगना रणौत ने शेयर कीं ग्लैमरस तस्वीरें, एकता कपूर को कहा धन्यवाद

Sun, 08 May 2022 11:09 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कंगना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में कंगना बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
 
विज्ञापन
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंगना रणौत का नाम बॉलीवुड की उन अदाकाराओं में से लिया जाता है, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में सफलता के झंडे गाड़े हैं। उन्होंने मात्र 35 साल की उम्र में नाम, शोहरत सब कमा लिया है। कंगना हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। इस वजह से कई बार बॉलीवुड में उनका कई लोगों से पंगा भी हो चुका है। इस वजह से कंगना को पंगा गर्ल भी कहा जाता है। हाल ही में कंगना रणौत के शो लॉकअप का फिनाले हुआ है। इस शो को कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने जीता है। 

विज्ञापन

लॉकअप शो शुरू होने से लेकर इसके खत्म होने के दिन तक शो के करीब 10 मिलियन फॉलोवर हो गए थे। इसको लेकर कंगना रणौत बहुत खुश हैं। हाल ही में कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में कंगना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। कंगना ने तस्वीरों को कैप्शन दिया- सक्सेस बैश...लॉकअप की अपार सफलता के लिए के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद...@एकता कपूर लॉकअप के ग्रैंड लॉन्च और होस्ट के लिए धन्यवाद।



एकता कपूर बहुत जल्द फिल्म 'धाकड़' में नजर आने वाली हैं। कंगना की फिल्म का ट्रेलर हाल ही में लॉन्च हुआ है। इसमें कंगना अपने धाकड़ अंदाज में नजर आ रही हैं। इसके ट्रेलर को भी शानदार रिएक्शन मिल रहे हैं। इसके अलावा कंगना की इस फिल्म का गाना 'शी इज ऑन फायर' भी रिलीज हो चुका है। इसमें कंगना को उनके अनोखे लुक के लिए काफी सराहना मिल रही है। शी इस ऑन फायर को बादशाह ने कंपोज किया है और इसे निकिता गांधी ने गाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें