फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mother's Day 2022: आलिया भट्ट ने सास और मां दोनों को खास अंदाज में विश किया मदर्स डे, नीतू कपूर ने दिया ये रिएक्शन

Sun, 08 May 2022 02:04 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आलिया भट्ट पिछले महीने अप्रैल में रणबीर कपूर के संग शादी के बंधन में बंधी हैं, इसलिए इस बार अभिनेत्री ने अपनी मदर्स डे पोस्ट सिर्फ अपनी मां को ही नहीं बल्कि अपनी सास को भी समर्पित की है।
 
विज्ञापन
आलिया भट्ट ने मां और सासू मां के साथ शेयर की अनदेखी तस्वीर - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

9 मई यानी आज मदर्स डे मनाया जा रहा है ऐसे में आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटी तक कभी अपनी भावनाओं को सोशल मीडिया के जरिए व्यक्त कर रहे हैं। अब इसी क्रम में अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी मदर्स डे पर एक खास पोस्ट साझा की है। आलिया भट्ट पिछले महीने अप्रैल में रणबीर कपूर के संग शादी के बंधन में बंधी हैं, और कपूर परिवार की बहूरानी बन चुकी हैं। इसलिए इस बार अभिनेत्री ने अपनी मदर्स डे पोस्ट सिर्फ अपनी मां को ही नहीं बल्कि अपनी सास को भी समर्पित की है।

विज्ञापन


आलिया ने मां और सास दोनों को विश किया मदर्स डे
आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम से मां सोनी राजदान और सासू मां नीतू कपूर के साथ एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी दोनों मांओं के साथ चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान के साथ सेल्फी लेती नजर आ रही हैं।  इस तस्वीर में तीनों के बीच क्यूट बॉन्डिंग नजर आ रही है। आलिया भट्ट की ये तस्वीर उनके वेडिंग रिसेप्शन के दिन की है। पोस्ट को शेयर करते हुए आलिया ने लिखा- मेरी खूबसूरत मां, हैप्पी मदर्स डे-हर दिन।

सास नीतू कपूर और मां सोनी राजदान ने लुटाया प्यार
आलिया भट्ट की मदर्स डे की पोस्ट पर सास नीतू कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, लव यू आलिया...और साथ ही दिल वाला इमोटिकॉन भी पोस्ट किया। अभिनेत्री की मां सोनी राजदान ने भी उनकी की पोस्ट पर रिएक्ट किया और लिखा, मैं बेहद खुश हूं कि तुम्हारी मां हूं, टू लव यू। रिद्धिमा कपूर ने भी मदर्स डे के अवसर पर इंस्टाग्राम से मां नीतू कपूर के साथ तस्वीर शेयर की है और कैप्शन में 'मां' लिखा है। इसके अलावा उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी से भी मदर्स डे विश करते हुए कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें से एक में सोनी राजदान भी साथ में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें