फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Project K BTS Video: मेकर्स ने दिखाया 'प्रोजेक्ट के' का BTS वीडियो, यूजर्स बोले- बड़ी प्लानिंग हो रही है

Mon, 10 Apr 2023 06:16 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रोजेक्ट के की टीम ने फिल्म से जुड़ा एक बिहाइंड द सीन वीडियो साझा किया है। इस दौरान फिल्म के क्रू ने यह समझाने की कोशिश की है कि राइडर्स का लुक कैसा होगा।
विज्ञापन
प्रोजेक्ट के - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमिताभ बच्चन और प्रभास स्टारर फिल्म प्रोजेक्ट के इन दिनों खूब चर्चा में है। पिछले महीने इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन को चोट लग गई थी, जिसके बाद वह अभी भी आराम कर रहे हैं। हालांकि कुछ समय पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर बताया था कि वह काम पर वापस लौट रहे हैं, लेकिन अभी उनको काम पर लौटने में वक्त लगेगा। इसी बीच प्रोजेक्ट के की टीम ने फिल्म से जुड़ा एक बिहाइंड द सीन वीडियो साझा किया है। इस दौरान फिल्म के क्रू ने यह समझाने की कोशिश की है कि राइडर्स का लुक कैसा होगा।

विज्ञापन

फैंस को पसंद आ रहा वीडियो
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि राइडर्स के लुक के लिए टीम कितनी मेहनत कर रही है। वह इस बात को समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि कैसी कॉस्ट्यूम और वीएफएक्स का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। यह वीडियो फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है और वह इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। इस दौरान एक यूजर ने कहा है कि कुछ बड़ा प्लान किया जा रहा है। वहीं दूसरे ने लिखा कि हॉलीवुड को टक्कर देने की तैयारी है। 



इसे भी पढ़ें- Bollywood: बॉलीवुड के ये एक्टर्स अपनी फिल्मों में कर चुके हैं खतरनाक स्टंट, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान
विज्ञापन

ग्राफिक्स पर शुरू हो गया काम
बता दें कि इस फिल्म में पहली बार नाग अश्विन और प्रभास साथ काम कर रहे हैं। वहीं पिछले दिनों फिल्म के निर्माता अश्विनी दत्त ने इस बात की जानकारी दी थी कि अभी अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण की करीब एक हफ्ते की शूटिंग बाकी है। उन्होंने बताया था कि अभी लगभग 70 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है। वहीं उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि इस फिल्म के ग्राफिक्स पर काम शुरू हुए पांच महीनों का समय हो गया है और अभी यह अगले साल तक चलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें