सुपरहिट लंदन ठुमकदा गाने में अपने बेहतरीन डांस मूव्स के लिए जानी जाने वालीं कंगना रनौत ने थ्रो बैक विडियो शेयर किया, जिसमें आशा भोसले ने अपनी बहन लता मंगेशकर का जिक्र किया था। आशा ने बताया कि लता मंगेशकर को बड़ी-बड़ी पार्टियों और शादियों में गाने के लिए ऑफर्स आते थे। गाने के लिए बड़ी रकम भी ऑफर की जाती थी, लेकिन लता ने हमेशा इससे इनकार किया। यही आर्टिस्ट की असली पहचान होती है।