कंगना पर घर वालों ने बनाया शादी का दबाव
हाल ही में, एक इंटरव्यू में कंगना ने अपनी शादी को लेकर खुलासा किया कि उन्हें लाइफ पार्टनर की बहुत ज्यादा कमी फील नहीं होती। 100 में से सिर्फ पांच प्रतिशत ही उन्हें कमी महसूस होती है। अभिनेत्री के इस बयान को मानें तो अगर कोई कंगना की लाइफ में आएगा तो उसकी जगह सिर्फ पांच प्रतिशत होगी। हालांकि, कंगना अपने लाइफ पार्टनर को लेकर काफी उत्सुक हैं और अभिनेत्री ने अपने पार्टनर को लेकर काफी उम्मीदें भी बांध रखी है।
Madhu Mantena: फिल्ममेकर मधु मंटेना ने तोड़ दी समाज की रीत, शादी के बाद पत्नी इरा त्रिवेदी का अपनाया सरनेम
अपने लाइफ पार्टनर से कंगना की हैं ये उम्मीदें
कंगना ने अपने बचपन के एक किस्से को साझा करते हुए कहा कि उनकी मां ने बचपन से ही उन पर शादी का प्रेशर डाल रखा था। उनकी मां तो यह तक कह देती थीं कि अगर तुम यह फिल्में और मॉडलिंग वगैरह करोगी तो तुमसे शादी कौन करेगा। लड़का मिलना काफी मुश्किल हो जाएगा। लाइफ पार्टनर को लेकर कंगना ने अपनी इच्छा जाहिर की और बताया कि वह एक ऐसा लाइफ पार्टनर चाहती हैं, जो उनकी पर्सनालिटी को निखारे, जो अभिनेत्री को कमतर महसूस न कराए और आपके आउटस्पोकन अंदाज को और खास बनाए।
Adipurush: 'यह दर्शकों के लिए ट्रीट है', आदिपुरुष के गाने जय श्री राम की सफलता से गदगद हुए अजय-अतुल
‘इमरजेंसी’ में आएंगी नजर
कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री को अगली बार राजनीतिक ड्रामा फिल्म 'इमरजेंसी' में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती देखा जाएगा। इस फिल्म में अनुपम खेर, महिमा चौधरी, विशक नायर, सतीश कौशिक, मिलिंद सोमन और श्रेयस तलपड़े भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।