फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: 'पैसे कमाने के लिए नहीं बनी हूं प्रोड्यूसर', टीकू वेड्स शेरू को प्रोड्यूस करने पर बोलीं कंगना

Wed, 21 Jun 2023 11:58 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ की इन दिनों खूब चर्चा है। इस फिल्म को कंगना रनौत ने अपने बैनर मणिकर्णिका फिल्म्स के तहत प्रोड्यूस किया है जो कि प्रोडक्शन की दुनिया में उनकी शुरुआत है।
विज्ञापन
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनत कौर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ सुर्खियां बटोर रही है। कंगना रणौत ने इस फिल्म से प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखा है, वह इस फिल्म की निर्माता हैं। उन्होंने अपने बैनर मणिकर्णिका फिल्म्स के तहत इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है।

विज्ञापन

कंगना रणौत ने हाल ही में फिल्म टिकू वेड्स शेरू के लिए निर्माता बनने पर खुलकर बात की और अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा, 'मैं पैसे कमाने के लिए प्रोड्यूसर नहीं बनी हूं। मैं एक्सीडेंटल प्रोड्यूसर हूं, यह सुनिश्चित करने के लिए कि मैं जिस तरह की फिल्में बनाना चाहती हूं, वे बन रही हैं'। इस नई भूमिका को लेकर कंगना ने यह भी कहा कि वह आमतौर पर अपनी फिल्म के सेट पर अपने अनुभवों को शामिल भी करती हैं।

कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने अपनी टीम को यहां तक हिदायत दी कि उनकी फिल्म का बजट चाहे कितना भी हो, पूरी यूनिट को एक जैसा खाना दिया जाएगा। आगे अपने विचार साझा करते हुए, उन्होंने कहा कि वह सख्ती से सुनिश्चित करती हैं कि हर अभिनेता, चाहे उनकी भूमिका कितनी भी बड़ी या छोटी क्यों न हो, उनके साथ सम्मान के साथ व्यवहार किया जाता है। सिमरन अभिनेत्री ने कहा, 'क्योंकि जो भी सेट पर आ रहा है, वह फिल्म में लगा हुआ है, चाहे वह कितना भी बड़ा या छोटा क्यों न हो। इसलिए वे समान रूप से सम्मान के पात्र हैं।'
विज्ञापन

बता दें कि फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी शिराज उर्फ शेरू खान की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जबकि अवनीत कौर तस्लीम उर्फ टीकू खान की भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म दो लोगों के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो मनोरंजन उद्योग में कुछ बड़ा करना चाहते हैं। कंगना ने टीकू वेड्स शेरू को एक ऐसी फिल्म बताया है जो सपनों के शहर मुंबई के लिए एक श्रद्धांजलि होगी।

यह भी पढ़ें:  घर से बाहर होने के बाद सलमान खान पर भड़के पुनीत सुपरस्टार, गर्लफ्रेंड को लेकर कह दी यह बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें