जिस दिन फिल्म की पहली झलक सामने आई थी, उसी दिन से लोगों ने सैफ अली खान के 'रावण' का किरदार निभाने का पुरजोर विरोध किया था। लोगों का मानना है कि रावण विद्वान था और सैफ अली खान इस रोल में फिट नहीं बैठते थे। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि दशानन का किरदार निभाने के लिए ओम राउत की पहली पसंद सैफ अली खान नहीं थे? 'आदिपुरुष' में रावण की भूमिका में सैफ अली खान को साइन करने से पहले फिल्म एक अन्य बॉलीवुड अभिनेता को ऑफर की गई थी, लेकिन उन्होंने यह किरदार निभाने से इनकार कर दिया था।
Adipurush Controversy: हनुमान जी के बाद मनोज मुंतशिर को याद आए 'महाभारत' के कर्ण, शब्दों के सहारे चलाए तीर
अजय देवगन के साथ ओम राउत
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ओम राउत ने जिस अभिनेता को यह किरदार ऑफर किया था वह और कोई नहीं बल्कि 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में मुख्य किरदार निभाने वाले अजय देवगन थे। 'आदिपुरुष' के निर्माताओं ने फिल्म में रावण की भूमिका के लिए अजय देवगन से संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने इस ऑफर को स्वीकार नहीं किया। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अजय देवगन ने अपने बिजी शेड्यूल का हवाला देते हुए 'आदिपुरुष' में रावण की भूमिका से इनकार कर दिया था। अजय देवगन इससे पहले ओम राउत के साथ 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में काम कर चुके हैं। इस फिल्म को 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में भी पुरस्कार मिल चुका है।
बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि अजय देवगन 'आदिपुरुष' में रावण के किरदार के लिए परफेक्ट होते। लेकिन, अजय देवगन का निर्णय उनके करियर के हिसाब से काफी अच्छा कहा क्योंकि फिल्म 'आदिपुरुष' रिलीज के बाद से ही घटिया सीजीआई, वीएफएक्स और डायलॉग्स के चलते विरोध का सामना कर रही है। रामायण के चरित्रों और विवादास्पद संवादों के कारण, 'आदिपुरुष' की स्टारकास्ट को भी विवादों का सामना करना पड़ रहा है। फिल्म की कास्ट के खिलाफ कई जगहों पर केस दर्ज हो चुके हैं और अजय देवगन इन तमाम विवादों से बच गए।
Adipurush: आदिपुरुष से छात्रों को 'रामायण' का पाठ पढ़ाएंगी कृति सेनन, अपने स्कूल के लिए कर रहीं खास स्क्रीनिंग