फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मश्री से सम्मानित हुईं कंगना रणौत: पारंपरिक परिधान में पहुंचीं एक्ट्रेस, चेहरे पर दिखी सम्मान पाने की खुशी

Mon, 08 Nov 2021 01:40 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित कंगना - फोटो : सोशल मीडिया
चार बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजी जा चुकीं अभिनेत्री कंगना रणौत को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अभिनेत्री को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। इस सम्मान को पाने के लिए दिल्ली पहुंचीं कंगना ने गोल्डन बेज कलर की सिल्क की साड़ी पहन रखी थी। इस खास दिन पर उनकी बहन रंगोली चंदेल भी उनके साथ मौजूद रहीं। 

महिलाओं को समर्पित किया था सम्मान
इस पुरस्कार को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कंगना ने कहा था, “मैं खुश हूं, और मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं अपने देश को इस सम्मान के लिए धन्यवाद देती हूं और मैं इसे हर उस महिला को समर्पित करती हूं जो सपने देखने की हिम्मत करती है।” 
विज्ञापन

2 of 4
अदनान सामी - फोटो : ANI
बता दें कंगना रणौत के अलावा सिनेमा जगत से अदनान सामी, एकता कपूर, करण जौहर और दिवंगत गायक बालासुब्रमण्यम को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।
 
विज्ञापन

3 of 4
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
ये पुरस्कार साल 2020 में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिए जा रहे हैं। वहीं, साल 2021 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 119 लोगों को मंगलवार को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए 'पद्मश्री' से सम्मानित किया जाता है। यह देश का चौथा बड़ा सम्मान है। कंगना को फिल्मी क्षेत्र में उत्कृष्ट अभिनय के लिए यह सम्मान दिया गया है।
विज्ञापन

4 of 4
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में कंगना रणौत को नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। कंगना को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' और 'पंगा'  फिल्म के लिए दिया गया। वहीं कंगना दूसरी तरफ के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर लीड किरदार में दिखाई देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें