फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: कंगना को याद आई सीएम योगी संग पहली मुलाकात, तस्वीर शेयर कर तारीफ में कही यह बड़ी बात

Sun, 16 Apr 2023 02:48 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सीएम योगी आदित्यनाथ संग अपनी पहली मुलाकात को याद कर सोशल मीडिया पर  एक पोस्ट शेयर किया है।
विज्ञापन
कंगना रणौत,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत अपनी दमदार एक्टिंग के अलावा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। बात बॉलीवुड की हो या राजनीति की एक्ट्रेस किसी भी मुद्दे पर बोलने से हिचकिचाती नहीं हैं। इसके अलावा कंगना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपने फैंस के लिए आए दिन पोस्ट शेयर करती रहती हैं।

विज्ञापन


कंगना को याद आई पहली मुलाकात
कंगना ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अपनी पहली मुलाकात की तस्वीर साझा की है। एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए एक नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “योगी जी ने पहली भेंट में कहा, आप मेरी बहन हैं और आप की सुरक्षा से संबंधित कोई बात हो मुझे बतायें, ऐसे महान और सज्जन व्यक्तित्व योगी जी आपका यश और कीर्ति समस्त विश्व में फैले।”
विज्ञापन


सीएम योगी के तारीफ में कही यह बात
इसके अलावा कंगना ने सीएम योगी की तारीफ करते हुए एक और स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा,“शास्त्र कहते हैं कि धर्म की स्थापना सिर्फ धर्म के पालन से नहीं होती, अधर्म के नाश से होती है। अयोध्या में तपस्वी राजाओं की परंपरा है, जिन्होंने भारत का उद्धार किया है। जय श्री राम।''
विज्ञापन


Ramayan: 'रामायण' के इस एपिसोड ने अपने नाम किया था वर्ल्ड रिकॉर्ड, 'लक्ष्मण' ने वीडियो साझा कर कहा धन्यवाद

'इमरजेंसी' में आएंगी नजर
कंगना के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही 'इमरजेंसी' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरादर निभा रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस 'तेजस' और 'सीता: द अवतार' का भी हिस्सा हैं।

यह भी पढ़ें-  Janhvi Kapoor: रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर संग एयरपोर्ट पर नजर आईं जान्हवी, अफेयर की अटकलें एक बार फिर हुईं तेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें