फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: पीएम मोदी ने देखी है कंगना रणौत की फिल्म तेजस? अभिनेत्री के पोस्ट ने बढ़ाई सोशल मीडिया की हलचल

Sun, 26 Nov 2023 02:56 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कंगना रणौत ने फाइटर जेट में उड़ान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर साझा की है। वहीं, अभिनेत्री के नोट ने सोशल मीडिया की हलचल बढ़ा दी है। 
विज्ञापन
कंगना रणौत-पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंगना रणौत फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। इसी कड़ी में अब अभिनेत्री ने फाइटर जेट में उड़ान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर साझा की है। कंगना ने उम्मीद जताई है कि पीएम ने उनकी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'तेजस' देखी है। अपने बेबाक स्वभाव के लिए जानी जाने वाली कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो पोस्ट की, जिसने नेटिजन्स के बीच चर्चा पैदा कर दी।

कंगना ने जताई यह उम्मीद 

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के बेंगलुरु में फाइटर जेट तेजस से उड़ान भरी। साथ ही इसकी कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी पोस्ट कीं। पीएम की इन फोटोज को कंगना ने भी साझा किया साथ ही नोट में लिखा, 'हमें उम्मीद है कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत निर्मित फाइटर जेट तेजस और हमारी भारतीय वायु सेना को समर्पित फिल्म तेजस देखी होगी। आपमें से जो लोग इसे सिनेमाघरों में देखने से चूक गए, वे जल्द ही जी5 और सोनी लिव पर उपलब्ध होंगे। जय हिन्द।'

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने साझा किया अनुभव 

तेजस में उड़ान भरने के अनुभव को साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, 'तेजस पर सफलतापूर्वक उड़ान पूरी की। यह अनुभव अविश्वसनीय रूप से समृद्ध था, जिसने हमारे देश की स्वदेशी क्षमताओं में मेरे विश्वास को काफी बढ़ा दिया, और मुझे हमारी राष्ट्रीय क्षमता के बारे में गर्व और आशावाद की एक नई भावना के साथ छोड़ दिया।'

कंगना रणौत का वर्कफ्रंट 

जानकारी हो कि तेजस में, कंगना रणौत ने आईएएफ अधिकारी तेजस गिल की मुख्य भूमिका निभाई, जो अंशुल चौहान और वरुण मित्रा के साथ एक भारतीय जासूस को बचाने के मिशन पर है। अक्तूबर 2023 में रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों को प्रभावित करने में असफल रही। काम के मोर्चे पर, उन्हें तमिल कॉमेडी-हॉरर सीक्वल 'चंद्रमुखी 2' में भी देखा गया था, जिसमें कंगना ने एक नर्तकी की भूमिका निभाई थी। कंगना रणौत ने हाल ही में सोशल मीडिया पर घोषणा की कि उन्होंने चेन्नई में अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू कर दिया है। उन्होंने शनिवार, 18 नवंबर को खुलासा किया कि यह फिल्म एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें