फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: 'चुपचाप सक्सेसफुल फिल्में दे रही हैं', कंगना ने यामी गौतम की तारीफ में पढ़े कसीदे

Sat, 08 Apr 2023 01:10 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ऐसा बहुत ही कम होता है, जब कंगना किसी की तारीफ करती हैं। इस इंडस्ट्री में ऐसे बहुत ही कम लोग हैं, जो कंगना को इंप्रेस करने की क्षमता रखते हैं। अब यह कमाल यामी गौतम ने कर दिखाया है।
विज्ञापन
कंगना और यामी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत इन दिनों अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर खूब छाई रहती हैं। ऐसा कोई दिन जाता होगा कि एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियां न बटोरें। कंगना इस मंच पर अक्सर तमाम मुद्दों पर अपनी राय देती नजर आती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने यामी गौतम की तारीफ की है, जो फैंस के बीच चर्चा का विषय बन रहा है।

विज्ञापन

कंगना ने की यामी की तारीफ
ऐसा बहुत ही कम होता है, जब कंगना किसी की तारीफ करती हैं। इस इंडस्ट्री में ऐसे बहुत ही कम लोग हैं, जो कंगना को इंप्रेस करने की क्षमता रखते हैं। अब यह कमाल यामी गौतम ने कर दिखाया है। हाल ही में, कंगना ने अभिनेत्री यामी गौतम की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। कंगना ने यामी गौतम की तारीफ करते हुए उनकी फिल्म ‘चोर निकल के भागा’ को बधाई दी है।

Lock Upp Season 2: 'लॉक अप 2' में कंगना से भीड़ेगीं 'बिग बॉस' की यह धाकड़ खिलाड़ी, इस वजह से होती हैं ट्रोल


 

यामी ने शेयर किया पोस्ट
कुछ दिनों पहले यामी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपने फैंस से फिल्म चोर निकल के भागा को लेकर कुछ जानकारी साझा की थी। इस जानकारी में यामी ने बताया था कि उनकी फिल्म नेटफ्लिक्स पर ग्लोबल लेवल पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। यामी गौतम ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘चोर निकल के भागा पूरी दुनिया में रिकॉर्ड तोड़ रही है और सीमाओं को पार कर रही है।’ यामी के इस पोस्ट पर जब कंगना रनौत की नजर पड़ी तो वह खुद को तारीफ करने से रोक नहीं पाईं।

Maanaadu Remake: रवि तेजा 'मनाडू' के रीमेक से करेंगे हिंदी डेब्यू? वरुण धवन संग स्क्रीन साझा कर मचाएंगे धमाल

विज्ञापन

कंगना ने यामी की तारीफ मे बांधे पुल
कंगना ने यामी की तारीफ में लिखा, ‘यामी गौतम इतना अच्छा कर रही है, लगातार और चुपचाप सबसे सफल फिल्में दे रही हैं, बहुत ही इंस्पायरिंग। पूरी टीम को बधाई।’ कंगना ने इस पोस्ट के साथ हार्ट शेप इमोजी भी लगाए थे। कंगना का यह अंदाज यामी को भी काफी पसंद आया उन्होंने कंगना को अपनी इंस्टा स्टोरी में थैंक्स और काइंड बताया।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें