फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana-Deepika: दीपिका के ऑस्कर अवॉर्ड में पहुंचने पर कंगना ने किया रिएक्ट, एक्ट्रेस को लेकर कही यह बात

Mon, 13 Mar 2023 12:44 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कंगना रणौत ने दीपिका पादुकोण के ऑस्कर अवॉर्ड में बतौर प्रजेंटर पहुंचने पर तारीफ की है। साथ ही उन्हें खूबसूरत भी कहा है। 
विज्ञापन
Kangana-Deepika - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

95 वें ऑस्कर अवॉर्ड की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें भारत ने दो अवॉर्ड अपने नाम कर लिया हैं। भारत की शुरुआत ऑस्कर अवॉर्ड में बेहतरीन रही है।  इस साल भारत की ओर से दीपिका पादुकोण बतौर प्रेजेंटर ऑस्कर अवॉर्ड के फंक्शन में पहुंची थीं। दीपिका का ऑस्कर लुक बेहद शानदार है, जिसको चारों तरफ चर्चा हो रही है। वहीं, एक्ट्रेस कंगना रणौत ने भी दीपिका को लेकर ट्वीट किया है। 

विज्ञापन

 

Kangana-Deepika - फोटो : social media
कंगना ने दीपिका को लेकर कही यह बात
कंगना रणौत ने दीपिका पादुकोण की तारीफ की है। उन्होंने एक्ट्रेस को लेकर ट्विटर पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने लिखा-दीपिका पादुकोण कितनी खूबसूरत दिखती हैं, पूरे देश को एक साथ पकड़कर खड़ा होना आसान नहीं है, अपनी इमेज रेपुटेशन को उन नाजुक कंधों पर उठाना और इतने ग्रेसफुल तरीके से और कॉन्फिडेंस से सभी के सामने बोलना। दीपिका इस बात की गवाह हैं, कि भारतीय महिलाएं सबसे अच्छी हैं। 



Sun Cinema : 'भूत बंगले' ने राजेंद्र कुमार को बनाया था सुपरस्टार, राजेश खन्ना ने खरीदकर खत्म कर दिया था करियर!
विज्ञापन

RRR - फोटो : social media
काल भैरव और राहुल सिप्लिगुंज ने स्टेज पर दी जोरदार परफॉर्मेंस
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने ऑस्कर अवॉर्ड शो के दौरान स्टेज पर एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर के बेहतरीन सॉन्ग नाटू नाटू को प्रजेंट किया था। एक्ट्रेस ने नाटू नाटू के दोनों सिंगर काल भैरव और राहुल सिप्लिगुंज को स्टेज पर इनवाइट किया था। दोनों ही सिंगर ने स्टेज पर बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है, जिसके लिए उन्हें वहां पर मौजूद सभी लोगों ने स्टैंडिंग ओवेशन भी दिया था। ऑस्कर में नाटू नाटू को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में अवॉर्ड मिला है। यह गाना कीरावनी ने कंपोज किया है। 

Exclusive: ‘मैं अटल हूं’ के निर्माता ने समीर वानखेड़े की बायोपिक से झाड़ा पल्ला, बोले, मेरा कोई लेना देना नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें