योगी आदित्यनाथ से मिली कंगना
हाल ही में कंगना रणौत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। कंगना ने इसकी जानकारी खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है। कंगना ने सीएम योगी के साथ फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हाल के चुनावों में जबरदस्त जीत के बाद आज मुझे महाराज योगी आदित्यनाथ जी से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ...मैं खुद को सम्मानित और प्रेरित महसूस कर रही हूं...।'
बता दें कि यूपी चुनाव में बीजेपी को मिले प्रचंड बहुमत के बाद पहली बार कंगना ने सीएम योगी से मुलाकात की है। इससे पहले वह यूपी की जीत पर सीएम योगी को सोशल मीडिया पर बधाई दे चुकी हैं। तब कंगना ने सीएम योगी का पोस्टर शेयर कर उनकी जमकर तारीफ की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, 'न शादी, न बच्चे, न ही सत्ता के भोगी हैं...जिसे देखकर गुंडे कांपे...वो उत्तर प्रदेश के योगी हैं।' फोटो शेयर करते हुए कंगना ने उत्तर प्रदेश में भाजपा की वापसी के लिए प्रदेशवासियों को बधाई भी दी थी।