फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रनौत: 'सबसे ज्यादा दुखद खबर', किस बात से परेशान हुईं अभिनेत्री? पोस्ट साझा कर जताया अफसोस

Fri, 20 Nov 2026 04:56 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  • सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया।
  • इस पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने दुख जताया है। 
  • एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर सीएम के परिवार को शोक बांटा          
विज्ञापन
कंगना रनौत, सीएम योगी और उनकी मां सावित्री देवी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन हो गया। इस पर राजनैतिक गलियारों में हर कोई दुख व्यक्त कर रहा है। अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया के जरिए इस दुखद खबर पर शोक जताया। 

क्या किया कंगना ने पोस्ट? 

विज्ञापन

कंगना रनौत ने सीएम योगी की मां के निधन पर गहरा दुख जाहिर किया। उन्होंने पोस्ट कर लिखा, ‘सबसे ज्यादा दुःखद खबर, मेरे भाई योगी जी की माता जी का 91 साल की उमर में उत्तराखंड में देहांत हुआ, ओम शांति।’ इसके साथ ही उन्होंने योगी जी समेत पूरे परिवार को इन दुख के पलों में सांत्वना दी।

Trending Videos

अपनी मां के साथ सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कब हुआ निधन
सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री का निधन शुक्रवार, 20 नवंबर को सुबह लगभग 10:45 बजे 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार शनिवार को ऋषिकेश के संपूर्णानंद घाट पर किया जाएगा। सीएम अपनी मां से आखिरी बार मई में पैतृक गांव पंचूर में  मिले थे।

विज्ञापन

भाजपा सांसद कंगना रनौत, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

गांधी परिवार पर कंगना का हमला 
बीते दिनों कंगना रनौत ने गांधी परिवार पर तंज कसा था। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘हर कोई एनवीडिया हनी ट्रैप विवाद के बारे में बात कर रहा है। आपातकाल (इमरजेंसी) के दौर को लेकर मैंने भारतीय राजनीति और गांधी परिवार पर काफी रिसर्च की है। मुझे यह बात कभी समझ नहीं आई कि कैसे एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक गांधी परिवार में आती है, फिर इंदिरा गांधी, संजय गांधी और राजीव गांधी, जो सत्ता के संभावित उत्तराधिकारी थे- सब मारे जाते हैं। अंत में सत्ता के लिए केवल एक ही विकल्प बचता है, वह विदेशी नागरिक सोनिया गांधी।’

सोनिया पर सीधा निशाना
कंगना ने आगे लिखा था कि 'लोगों को यह भी अजीब नहीं लगा कि इतने सारे संयोग एक साथ कैसे हो गए। यही नहीं उस विदेशी महिला ने खुलेआम विदेशी एजेंडे को बढ़ावा दिया और आतंकवादियों के लिए मगरमच्छ के आंसू बहाए। फिर भी वह दशकों तक सरकार चलाती रहीं, जब तक कि 2014 का समय नहीं आ गया।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें