आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' इस समय बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। फिल्म के दोनों पार्ट्स ने दुनियाभर में 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। आदित्य धर इस कामयाबी का श्रेय अपनी पत्नी यामी गौतम को दे रहे हैं। हाल ही में निर्देशक ने अपनी पत्नी की खूब तारीफ की है।
यामी गौतम, आदित्य धर
- फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य धर ने किसे दिया कामयाबी का श्रेय?
न्यूज 18 से बातचीत में आदित्य धर और यामी गौतम ने एक-दूसरे के बारे में बातें की हैं। निर्देशक ने अपनी कामयाबी को लेकर कहा, 'मुझे रातोंरात मिली शोहरत तक पहुंचने में 20 साल लग गए। यह सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा और बहुत रोमांचक रहा। मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मेरी शादी एक ऐसे इंसान से हुई है, जो मेरी नजर में सबसे खूबसूरत लोगों में से एक है।' उन्होंने आगे कहा, 'जिस दिन यामी मेरी जिंदगी में आईं, उसी दिन से मेरी किस्मत बदल गई। मुझे लगता है कि उन्हीं के लकी होने की वजह से मैं दुनिया को भारत की कहानी दिखा पा रहा हूं।'
यामी गौतम, आदित्य धर
- फोटो : सोशल मीडिया
पति की तारीफ में क्या बोलीं यामी?
यामी गौतम ने भी अपने पति आदित्य धर की तारीफ की है। उन्होंने कहा 'आदित्य धर में ईमानदारी, अच्छे संस्कार, जुनून और मेहनत जैसी खूबियां हैं। फिल्म इंडस्ट्री में कई बार लोगों को ऐसे अनुभवों से गुजरना पड़ता है, जो उन्हें कड़वा और नकारात्मक बना देते हैं। मगर आदित्य ने अपने साथ हुई तमाम चीजों के बावजूद अपनी अच्छाई और विनम्रता को बनाए रखा है।'
आदित्य की तारीफ करते हुए यामी ने कहा, 'आदित्य कई बार बिना सोए करीब 70 घंटे तक फिल्म के सेट पर काम करते थे। उनके पास हमेशा एक साफ विजन होता था और वो अपने प्रोजेक्ट को बेहतर बनाने के लिए पूरी मेहनत करते थे। यामी के मुताबिक, इतना बड़ा सपना देखने और उसे पूरा करने के लिए हिम्मत की जरूरत होती है।'
फिल्म - 'धुरंधर'
- फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस
- बता दें कि आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' 2025 में और 'धुरंधर 2' 2026 में रिलीज हुई।
- दोनों फिल्मों ने भारत के साथ दुनियाभर में अच्छी कमाई की।
- इन फिल्मों में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और सारा अर्जुन जैसे कलाकार थे।
- आदित्य धर के अगले प्रोजेक्ट को लेकर भी काफी चर्चा है।
- बताया जाता है कि वो चंद्रगुप्त मौर्य पर फिल्म बना रहे हैं।
- हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।