अपने तीखे और तंज भरे बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाली कंगना रणौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री अभिनय के साथ-साथ निर्देशन की कमान भी संभाल रही हैं। यहां तक की 'इमरजेंसी' का निर्माण भी कंगना ने खुद ही किया है। जहां एक तरफ कंगना रणौत देश की सबसे बड़ी राजनीतिक घटना पर बन रही फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, वहीं दूसरी तरफ एक ऐसी खबर आ रही है जो 'क्वीन' के फैंस को खुश कर सकती है। दरअसल, कंगना रणौत ने निर्माता संदीप सिंह के साथ एक बिग बजट फिल्म के लिए हाथ मिलाया है।