फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 Hoorain: सेंसर बोर्ड ने '72 हूरें' के ट्रेलर को सर्टिफिकेट देने से किया इनकार, अशोक पंडित भड़के

Tue, 27 Jun 2023 10:08 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

72 हूरें का ट्रेलर 28 जून को डिजिटल रूप से जारी किया जाएगा। दो बार के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संजय पूरन सिंह चौहान द्वारा निर्देशित यह फिल्म 7 जुलाई को रिलीज होने वाली थी।
विज्ञापन
72 हूरें, अशोक पंडित - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने बहुप्रतीक्षित फिल्म '72 हूरें' के ट्रेलर को सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया है। बोर्ड के इस फैसले के बाद रचनात्मक स्वतंत्रता और सेंसरशिप को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है। इस पर फिल्म के सह-निर्माता अशोक पंडित की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। 

विज्ञापन

Amol Palekar: 'पहले माफिया और अब सरकार लोगों को परेशान कर रही', जानें अमोल पालेकर ने क्यों कही इतनी बड़ी बात

अशोक पंडित ने दी प्रतिक्रिया
उन्होंने कहा, ''हमने एक शव के पैर दिखाए हैं, जिसे सीबीएफसी ने हटाने के लिए कहा है। कुरान के संदर्भ को हटाने के लिए कहा गया है। पशु कल्याण के संबंध में कुछ और भी है, लेकिन वह महत्वपूर्ण नहीं है। महत्वपूर्ण बात यह है कि यह एक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म है। आपने फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट जारी कर दिया है। ट्रेलर में वही दृश्य हैं तो आप ट्रेलर को कैसे रिजेक्ट कर सकते हैं? हम वैसे भी ट्रेलर को डिजिटल रूप से रिलीज करेंगे। पहले हम इसे पीवीआर में रिलीज करने जा रहे थे, लेकिन अब हम इसे अंधेरी के द क्लब में रिलीज करेंगे।" 
Adipurush: मनोज मुंतशिर के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस, एक हफ्ते के अंदर मांगा जवाब

सेंसर बोर्ड पर  भड़के सह-निर्माता
सीबीएफसी के फैसले पर नाराजगी जाहिर करते हुए अशोक ने कहा, "वहां बैठे ये लोग कौन हैं? यह बहुत गंभीर मामला है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म के ट्रेलर को प्रमाणपत्र देने से इनकार करने के इस फैसले की जवाबदेही सेंसर बोर्ड के सभी अधिकारियों की है। फिल्म ने IFFI में इंडियन पैनोरमा सेक्शन में भी एक पुरस्कार जीता। आप उस फिल्म के सेंसर सर्टिफिकेट को कैसे अस्वीकार कर सकते हैं? सेंसर बोर्ड में कुछ गड़बड़ है और प्रसून जोशी जवाबदेह हैं।" 

मंत्रालय से हस्तक्षेप का करेंगे अनुरोध
बता दें कि सीबीएफसी ने पहले ही फिल्म को हरी झंडी दे दी है, लेकिन उसी सार और कंटेंट वाले ट्रेलर को खारिज कर दिया है। इसलिए यह अस्वीकृति मेकर्स के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। इस बारे में निर्माताओं का कहना है कि वे इंफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग मंत्रालय से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने और सीबीएफसी के उच्च अधिकारियों से पूछताछ करने का अनुरोध करेंगे।
विज्ञापन

इस दिन जारी होगा डिजिटल ट्रेलर
गौरतलब है कि 72 हूरें का ट्रेलर 28 जून को डिजिटल रूप से जारी किया जाएगा। दो बार के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संजय पूरन सिंह चौहान द्वारा निर्देशित यह फिल्म 7 जुलाई को रिलीज होने वाली थी। इसका निर्माण गुलाब सिंह तंवर, किरण डागर, अनिरुद्ध तंवर और ने किया है। यह अशोक पंडित द्वारा सह-निर्मित है।
Amitabh Bachchan: 'कौन बनेगा करोड़पति' से जुड़ने के लिए अमिताभ बच्चन ने रखी थी बड़ी शर्त, क्या आपको है मालूम?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें