अभिनेत्री कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट पिछले साल निलंबित कर दिया गया था, लेकिन अब क्वीन की माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर वापस हो गई है। कंगना ने हाल ही में अपनी टीम द्वारा प्रबंधित एक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया कर ट्विटर पर अपनी वापसी का एलान किया है। अभिनेत्री के इस एलान से सभी फैंस बहुत खुश हैं। कंगना ने अपनी टीम के ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'सभी को नमस्कार, यहां पर वापस आना अच्छा लग रहा है।' कंगना रणौत के फैंस लगातार अभिनेत्री के ट्वीट को रिट्वीट कर रहे हैं। इसके साथ ही उनके इस पोस्ट पर कमेंट कर अपनी खुशी भी जाहिर कर रहे हैं।

कंगना रणौत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को लेकर बीते दिनों भी काफी चर्चा में रही थीं। दरअसल, ट्विटर की कमान टेस्ला प्रमुख एलन मस्क द्वारा संभाले जाने के बाद कंगना रणौत ने उम्मीद जताई थी कि वह जल्द ही ट्विटर पर वापसी कर सकती हैं और वैसा ही हुआ। इतना ही नहीं कंगना ने एलन मस्क की तारीफों के पुल भी बांधे थे। आपको बता दें, कगंना पिछले एक साल से अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए लोगों से जुड़ी हुई थीं। क्योंकि 9 मई 2021, को अभिनेत्री का ट्विटर अकाउंट ज्यादा विवाद होने के बाद ब्लॉक कर दिया गया था।