अभिनेत्रियों की एक-दूसरे से फिल्म हड़पने या फिर फिल्म पाने के लिए तमाम जतन करते हुए देखा जाता है। लकिन लगातार हिट फिल्में दे रही अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों कुछ अलग ही कर रहीं हैं। दरअसल कंगना अपनी एक पुरानी फिल्म की रिलीज के रोकना चाहती हैं।
हाल ही में कंगना ने टी-सीरीज को कानूनी नोटिस भेज दिया है और वो चाहती हैं कि उनकी एक पुरानी फिल्म 'आई लव न्यू ईयर' पर रोक लगा दी जाए। कंगना 'आई लव न्यू ईयर' के मेकर्स से नाराज हैं। फिल्म के निर्माता इस फिल्म को रिलीज करने का मन बना रहे हैं।
इसी के चलते कंगना ने कानूनी कदम उठाने का मन बनाया हैं। टी-सीरीज को एक लीगल नोटिस भेज दिया है। इस कंपनी ने ही फिल्म को प्रोड्यूस किया था।
'कंगना की सफलता को भुनाने की कोशिश में टी-सीरीज'
कंगना रनौत क्यों इस फिल्म को रिलीज नहीं होने देना चाहती हैं इसके जवाब में उनके वकील रिजवान सिद्दीकी ने कहा, "यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि मेरी क्लाइंट को बिना जानकारी दिए ही टी-सीरीज ने तय किया कि फिल्म को रिलीज कर दिया जाए।
सिद्दीकी के मुताबिक, यह फिल्म टी-सीरीज ने छह साल पहले बनाई थी जो कि अपेक्षा के मुताबिक नहीं बनी थी। अब इस फिल्म को रिलीज करना दर्शाता है कि कंपनी मेरे क्लाइंट की सफलता को भुनाना चाह रही है।
कंगना के वकील रिजवान का आरोप है कि कंपनी की ओर से उनके क्लाइंट को न कोई जानकारी दी गई और ना ही फिल्म को प्रमोट करने को कहा गया।
कंगना को नहीं किया गया 'आई लव न्यू ईयर' का भुगतान
कंगना को इस फिल्म के लिए कोई फीस भी नहीं दी गई है। कंगना के वकील के मुताबिक लीगल नोटिस में कहा गया है कि एक्ट्रेस को इस प्रोजेक्ट का भुगतान नहीं किया गया। ना ही कभी किसी तरह का एग्रीमेंट किया गया।
टी-सीरीज के बॉस भूषण कुमार का कहना है कि फिल्म की रिलीज को लेकर उनका कोई नियंत्रण नहीं है। वह 18 महीने पहले ही फिल्म के अधिकार वेव सिनेमा को बेच चुके हैं।
'आई लव न्यू ईयर' में कंगना के साथ मुख्ये भूमिका में सनी देओल हैं। कई सालों बाद इस फिल्म के प्रोमो और गाने दिख रहे हैं।