फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहिद कपूर ने सबसे पहले सैफ और करीना को दिया शादी का न्यौता

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहिद कपूर जल्द शादी करने वाले हैं और ऐसे में मेहमानों को न्यौता देने का काम भी शुरू हो गया है। इस बीच, एक दिलचस्प खबर यह भी आई है कि शाहिद कपूर ने सबसे पहले अपनी पूर्व प्रेमिका करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान को न्यौता भेजा है।
विज्ञापन


बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, शाहिद ने सैफ और करीना को न्यौता भेज दिया है। आपको बता दें कि शाहिद कपूर 10 जुलाई को दिल्ली की मीरा राजपूत के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी दिल्ली में होगी।

शाहिद कपूर की शादी को लेकर करीना कपूर ने हाल ही में खुलासा किया था कि उन्हें यह बात तीन महीने पहले ही में पता चल गई थी। खुद शाहिद कपूर ने यह बात उनसे बताई थी। करीना कपूर ने शाहिद को शादी की बधाई भी दी थी।
विज्ञापन


करीना ने ये भी कहा था कि अगर शाहिद कपूर उन्हें अपनी शादी में बुलाते हैं तो वह जरूर जाएंगी। शाहिद ने करीना की बात रख ली है उन्होंने सबसे पहला बुलावा करीना कपूर को भेजा है।

शाहिद कपूर की शादी में शामिल होंगी उनकी तीनों मां!

शाहिद कपूर की शादी में उनकी मां नीलिमा अजीम के साथ उनकी दो और मां भी शामिल हो सकती हैं। नीलिमा के अलावा उनकी सौतेली मां सुप्रिया पाठक और वंदना सजनानी के भी शादी में आने की आशा है।
 
दरअसल, नीलिमा आजमी तो शाहिद कपूर की सगी मां हैं। वो शाहिद के पिता और अभिनेता पंकज कपूर से अलग हो चुकी हैं। दूसरी हैं सुप्रिया पाठक जो कि पंकज कपूर की वर्तमान पत्नी हैं और तीसरी हैं वंदना सजनानी जो कि नीलिमा के पूर्व पति राजेश खट्टर की पत्‍नी हैं।
विज्ञापन

शाहिद को नहीं मिलेगा हनीमून पर जाने का मौका

शाहिद कपूर अगले महीने यानि 10 जुलाई को दिल्ली की मीरा राजपूत संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। लेकिन माना जा रहा है कि शाहिद अपनी शादी के बाद तुरंत ही शूटिंग पर लौट जाएंगे। इस बीच उन्हें अपनी पत्नी के साथ छुट्टियां बिताने का मौका भी नहीं मिलेगा।

10 जुलाई को शादी को बाद खबर है कि 12 जुलाई को कपूर परिवार बॉलीवुड के दोस्तों के लिए रिसेप्शन देगा। इसके बाद शाहिद शूटिंग पर लौट जाएंगे। इससे साफ है कि मीरा और शाहिद को हनीमून के लिए इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें