अली फजल, जेरार्ड बटलर के साथ हॉलीवुड एक्शन थ्रिलर फिल्म 'कंधार' में धमाल मचाते दिखाई देने वाले हैं। जब से फिल्म का एलान हुआ है, तभी से अली के फैंस इस फिल्म में उन्हें देखने के लिए उत्साहित हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अभिनेता अली फजल ने अपनी आगामी हॉलीवुड एक्शन थ्रिलर फिल्म 'कंधार' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया। 'विक्टोरिया एंड अब्दुल', 'डेथ ऑन द नाइल', 'फास्ट एंड फ्यूरियस' जैसी कई अन्य हॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके अली फजल जल्द ही लौट रहे हैं। अली, जेरार्ड बटलर के साथ हॉलीवुड एक्शन थ्रिलर फिल्म 'कंधार' में धमाल मचाते दिखाई देने वाले हैं। जब से फिल्म का एलान हुआ है, तभी से अली के फैंस इस फिल्म में उन्हें देखने के लिए उत्साहित हैं। अब उनकी उत्सुकता को और बढ़ाते हुए अभिनेता ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया है।
रग्ड लुक में दिखे अली
फर्स्ट लुक पोस्टर में, अली को रेगिस्तान के बीच में एक डर्ट बाइक के सामने एक टफ लुक में देखा जा सकता है। अभिनेता का यह लुक फैंस को खूब भा रहा है। वे लोग पोस्टर पर लगातार कमेंट कर अपना प्यार जता रहे हैं। अली हॉलीवुड के सबसे बड़े एक्शन सितारों में से एक जेरार्ड बटलर के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म अमेरिका में 26 मई को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म को बड़े पैमाने पर सऊदी अरब के अल उला क्षेत्र में शूट की गई थी।
कब रिलीज होगी फिल्म
अली जफर पहले भारतीय अभिनेता हैं जिन्होंने, मशहूर अभिनेता डेम जूडी डेंच के साथ 2017 की फिल्म 'विक्टोरिया एंड अब्दुल' के साथ हॉलीवुड फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। अभिनेता अब निर्देशक, रिक रोमन वॉ द्वारा एक्शन फिल्म 'कंधार' में प्रमुख भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। रिक रोमन वॉ द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अली जफर के अलावा स्कॉटिश अभिनेता जेरार्ड बटलर, नावीद नेगहबान, ट्रैविस फिमेल और एल्नाज नोरोजी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 26 मई, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
Shahid-Rashmika: शाहिद-रश्मिका इस दिन शुरू करेंगे अनीस बज्मी की फिल्म की शूटिंग, पहली बार दोनों साथ आएंगे नजर