फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khan vs Khan: केआरके ने फिर लिया सलमान खान से पंगा? ट्वीट कर लिखा- जो आदमी लड़कियों को पीटता हो...

Sun, 21 Nov 2021 01:06 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सलमान खान, केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

खुद को फिल्म समीक्षक कहने वाले अभिनेता कमाल आर खान किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। पंगा लेने और अपने बेबाक विचार साझा करने में भी वह कभी पीछे नहीं हटते। कमाल आर खान उर्फ केआरके अक्सर ट्विटर पर विचार साझा करते हैं जो कई बार काफी विवादित हो जाते हैं। अब हाल ही में केआरके के ने एक और ट्वीट किया है लेकिन उसमें किसी सितारे का नाम नहीं लिया है। केआरके ने लिखा, 'मेरी समझ में नहीं आता कि कुछ लोगों को, एक ऐसे आदमी से सहानुभूति कैसे हो सकती है जो लड़कियों को पीटता हो, मजदूरों को कुचलता हो, जानवरों को मारता हो और आउटसाइडर्स जैसे सुशांत सिंह को धमकाता हो'।

विज्ञापन



सलमान खान, केआरके - फोटो : इंस्टाग्राम
केआरके का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स अनुमान लगा रहे हैं कि केआरके ने यह सारी बातें सलमान खान के खिलाफ कही हैं। दरअसल केआरके की कई सारी बातें यहां सलमान के हुए विवादों से मेल खाती दिख रही हैं। हालांकि केआरके ने सलमान का नाम यहां नहीं लिखा है लेकिन दबंग खान को लेकर उनके विचारों के बारे में पहले से ही सबको जानकारी है।
विज्ञापन

केआरके
वहीं बहुत से यूजर्स ने केआरके को ही ट्रोल कर दिया। एक ने लिखा, 'अब बहुत ज्यादा हो रहा है, भाईजान के बारे में कोई बात नहीं, कुछ गलतियां हुई हैं तो बहुत कुछ अच्छा भी किया है'। एक ने लिखा, 'सुशांत के लिए तुमने भी बुरा बोला था' ।बता दें कि इससे पहले भी केरआरके ने सलमान खान के खिलाफ ट्वीट किया था जिसमें उन्होने सलमान पर कई आरोप लगाए थे लेकिन कुछ समय बाद ट्वीट डिलीट भी कर दिया था। इसके अलावा सलमान खान केआरको पर मानहानि का केस भी कर चुके हैं। इसे लेकर काफी विवाद हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें