फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST पर बोले कमल हासन, कहा- 'फिल्म इंडस्ट्री को कर देगा बर्बाद'

Sat, 03 Jun 2017 03:17 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी को लेकर साउथ के सुपरस्टार कमल हासन ने हाल ही में अपने विचार रखे हैं। कमल हासन का मानना है कि जीएसटी बिल फिल्म इंडस्ट्री को बर्बाद कर देगा। इसके साथ ही उन्होने ये तक कह दिया कि अगर ऐसा हुआ तो वो फिल्म इंडस्ट्री छोड़ देंगे। 
विज्ञापन


कमल हासन ने वित्त मंत्री अरुण जेटली से कहा है कि सिनेमा टिकट पर जीएसटी की दर को 12 से 15 फीसदी ही रखा जाए क्योकि एगर ऐसा नहीं हुआ तो फिल्म इंडस्ट्री को काफी नुकसान होगा। 

अभिनेता कमल हासन ने कहा कि नोटबंदी काले धन को खत्म करने के लिए लागू की गई थी, लेकिन जीएसटी हमें दो कदम पीछे ही ले जाएगा। कमल हासन का मानना है कि असर रीजनल फिल्मों के मार्केट पर पड़ सकता है। अभी मराठी, तेलुगु, बंगाली, कन्नड़ भाषा की फिल्मों की टिकटों पर पर 10 से 15 फीसदी टैक्स लगता है। 
विज्ञापन

  I will have to quit the industry if I am on the tax slab that is the highest: Kamal Hassan on 28% tax on movie tickets #GST pic.twitter.com/51SBKLT3x1 — ANI (@ANI_news) June 2, 2017


आपको बता दें कि केन्द्र सरकार ने फिल्मी टिकटों पर 28 फीसदी टैक्स प्रस्तावित किया है इसके साथ ही सरकार ने 1 जुलाई से देश भर में जीएसटी लागू करने का फैसला किया है।  जीएसटी लागू होने से टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें