रणवीर सिंह इस वक्त जर्मनी में अपनी छुट्टियां इंज्वॉय कर रहे हैं। इस ट्रिप में उनके साथ कुछ बुरा हो गया। उनके किसी ने कपड़े चुरा लिए हैं और ये कोई आम आदमी नहीं, बल्कि जानी-मानी शख्सियत हैं।
रणवीर ने जर्मनी में Daimaou Kosaka से मुलाकात की है। ये वहीं फेमस सिंगर हैं जिन्होंने 'पेन-पाइएप्पल-एप्पल-पेन' वाला फेमस गाना गाया था। ये गाना आते ही वायरल हो गया था और इसके अजबी बोल के बावजूद लोगों ने इसे पसंद किया था।
रणवीर के कपड़े इन्हीं फेमस सिंगर ने चुराए हैं। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर Pikotaro के साथ एक तस्वीर शेयर की है और लिखा है, 'इन्होंने मेरे कपड़े चुरा लिए।' रणवीर अपने अलग स्टाइल के लिए जाने जाते हैं वहीं Daimaou Kosaka भी काफी फंकी कपड़े पहनते हैं। इसलिए रणवीर ने उनपर ये इल्जाम लगाया है।
This guy stole my outfit ! 🤣 @pikotaro_ppap_official #UCLfinal @ten_sports
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on Jun 2, 2017 at 5:22am PDT
फिल्मों की बात करें तो रणवीर फिलहाल संजय लीला भंसाली की 'पद्मावती' में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्हें शूटिंग के दौरान सिर में चोट भी लगी थी जिसके बाद से रणवीर ब्रेक पर हैं। इसके अलावा वो जल्द ही आलिया भट्ट के साथ जोया अख्तर की फिल्म 'गुल्ली ब्वॉय' की शूटिंग शुरू करेंगे।