फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काट दी जाएगी 'विश्वरूपम' की बिजली

Mon, 07 Jan 2013 10:08 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
डीटीएच फॉरमेट में अपनी फिल्म ‘विश्वरूपम’ की रिलीज का चौतरफा विरोध झेल रहे अभिनेता कमल हासन ने पुलिस से शिकायत की है कि उन्हें ऐसी धमकियां दी जा रही हैं कि उनकी फिल्म की पाइरेसी यानी नकली फिल्म तैयार कर ली जाएगी और जिन सिनेमाघरों में फिल्म दिखायी जाएगी वहां की बिजली आपूर्ति काट दी जाएगी ।
विज्ञापन


कमल हसन ने कहा कि मुझे धमकियां मिल रही हैं कि फिल्म की पाइरेसी होगी और जिन सिनेमाघरों में फिल्म दिखायी जाएगी वहां की बिजली आपूर्ति काट दी जाएगी। चूंकि ये चीजें कानून के खिलाफ हैं तो मैंने एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) के पास शिकायत दर्ज करायी। सूत्रों ने बताया कि ‘विश्वरूपम’ का निर्देशन भी कर रहे 58 साल के हासन ने कहा कि राज्य सरकार की मदद मांगी है और तमिलनाडु के गृह सचिव से भी मुलाकात की।

 11 जनवरी को रिलीज हो रही 'विश्वरूपम' हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की पहली ऐसी फिल्म है जिसे बड़े पर्दे के साथ उसी ही दिन छोटे पर्दे पर भी देखा जा सकता है। लोग डीटीएच के माध्यम से इस फिल्म को देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें एक हजार रूपए चुकाने होंगे। यह इंडस्ट्री में अपने तरह का पहला प्रयोग होगा। कमल हसन के इस फैसले का कई मल्टीप्लेक्सों ने विरोध किया। पीवीआर ने तो यहां तक कह रखा है कि वह कमल हसन की इस फिल्म का प्रदर्शन अपने यहां नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें