फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian 3: 'इंडियन 2' के बाद फिल्म के तीसरे भाग की शूटिंग करेंगे कमल हासन? उदयनिधि स्टालिन ने खोला राज

Fri, 30 Jun 2023 12:01 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म निर्माता और अभिनेता उदयनिधि स्टालिन साक्षात्कार के दौरान खुलासा किया कि 'इंडियन 3' के लिए संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
कमल हासन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपरस्टार कमल हासन 'विक्रम' के बाद अब 'इंडियन 2' पर काम कर रहे हैं। हालांकि, फ्रेंचाइजी की दूसरी किस्त अभी तक सिनेमाघरों में नहीं आई है, लेकिन ऐसा लगता है कि निर्माता पहले से ही 'इंडियन 3' के लिए बातचीत कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म निर्माता और अभिनेता उदयनिधि स्टालिन साक्षात्कार के दौरान खुलासा किया कि 'इंडियन 3' के लिए संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

उदयनिधि स्टालिन - फोटो : ट्विटर
स्टालिन ने कहा कि निर्देशक एस शंकर के पास अप्रयुक्त फुटेज का एक बड़ा भंडार है और वे 'इंडियन 3' के बारे में सोच रहे हैं। हालांकि, उदयनिधि स्टालिन ने दावा किया कि अभी तक कुछ भी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माताओं ने मुझे बताया है कि उनके पास फिल्म के लिए शूट किए गए बहुत सारे फुटेज हैं। कमल सर और शंकर सर बहुत खुश हैं। फिलहाल 'इंडियन 2' की शूटिंग पूरी होने वाली है। इसकी करीब 20 दिन की शूटिंग बाकी है।

3 Idoits: एक बार फिर जमेगी आमिर, शरमन और आर माधवन की तिकड़ी? '3 इडियट्स' के सीक्वल पर 'राजू' ने दिया बड़ा अपडेट

कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
एस शंकर के निर्देशन में बनी 'इंडियन 2' में कमल हासन स्वतंत्रता सेनानी की अपनी प्रतिष्ठित भूमिका को दोहराते हुए दिखाई देंगे। लाइका प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित फिल्म के कलाकारों में काजल अग्रवाल, प्रिया भवानी शंकर, सिद्धार्थ, रकुल प्रीत सिंह, दिल्ली गणेश और बॉबी सिम्हा शामिल हैं।

Anil Kapoor: 'इंडस्ट्री बंद नहीं होती..मैंने अपने करियर में कई बार...', फिल्में फ्लॉप होने पर बोले अनिल कपूर
विज्ञापन

कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा कमल हासन नाग अश्विन के साइंस फिक्शन ड्रामा 'प्रोजेक्ट के' में भी शामिल हो गए हैं। वह प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते नजर आएंगे। इस खबर की घोषणा करते हुए प्रभास ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। कैप्शन लिखा था, “एक पल जो मेरे दिल में हमेशा के लिए अंकित हो जाएगा। 'प्रोजेक्ट के' में महान कमल हासन सर के साथ सहयोग करने के लिए शब्दों से परे सम्मानित महसूस किया जा सकता है। सिनेमा के ऐसे दिग्गज के साथ सीखने और आगे बढ़ने का अवसर एक सपने के सच होने जैसा है।" अमिताभ बच्चन ने भी इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "आपका स्वागत है कमल। आपके साथ दोबारा काम करके बहुत अच्छा लगा। काफी समय हो गया!" वैजयंती मूवीज के बैनर तले बनी 'प्रोजेक्ट के' 12 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Sunil Lahri: रणबीर के 'राम' रूप से रामायण के 'लक्ष्मण' खुश, 'सीता' के किरदार पर जताया यह शक

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें