रजनीकांत
- फोटो : PTI
हाल ही में भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए फिल्म के क्षेत्र के सबसे प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड के लिए सुपरस्टार रजनीकांत के नाम की घोषणा हुई है। वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वो 2020 में रिलीज हुई फिल्म 'दरबार' में नजर आए थे। रजनीकांत की 'अन्नाथे' नवंबर 2021 में रिलीज होगी, जिसमें उनके अलावा खुशबू, नयनतारा, कीर्ति सुरेश, जैकी श्रॉफ, प्रकाश राज जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं। वहीं कमल हसन की बात करें तो उनके पास दो बड़े प्रोजेक्ट हैं, जिनमें शंकर की ‘इंडियन टू’ और लोकेश कंगराज की ‘विक्रम’ शामिल है।