बॉलीवुड सेलेब्स
- फोटो : Social media
देशभर में कोरोना वायरस का दूसरी वेब तेजी से बढ़ती जा रही है। कोरोना के दूसरे वेब से भी महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। फिल्म इंडस्ट्री पर भी वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है, क्योंकि बॉलीवुड कलाकारों का कोरोना वायरस से संक्रमित होने का सिलसिला लगातार जारी है। अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर, रणबीर कपूर, कार्तिक आर्यन, मनोज बाजपेयी, आर. माधवन, परेश रावल, आमिर खान, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, गोविंदा के बाद अब विक्की कौशल भी कोरोना के चपेट में आ चुके हैं। इनमें से कुछ लोग रिकवर कर चुके हैं।