कल्कि कोचलिन बॉलीवुड की सुपर बोल्ड हीरोइनों में से एक हैं। कल्कि अक्सर अपने बिंदास बयानों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। इस बार वुमेंस डे यानी 8 मार्च को कल्कि एक बार फिर बड़ा धमाका करने की तैयारी कर रही हैं।
कल्कि और बंगाली एक्ट्रेस रिताभरी चक्रवर्ती दोनों ही 8 मार्च को नेकेड होने के लिए तैयार हैं। जी हां, कल्कि और रिताभरी की एक शॉर्ट फिल्म 8 मार्च को रिलीज होने जा रही है। जिसका नाम 'नेकेड' है।
कल्कि ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी। अपनी शॉर्ट फिल्म की जानकारी देते हुए कल्कि ने लिखा, 'हम लड़कियां एक बार फिर कुछ अच्छा नहीं करने जा रहे हैं।' इस शॉर्ट फिल्म के निर्देशक गेरिक सरकार हैं।
इस फिल्म का विषय 'सोशल मीडिया पर हम सब नेकेड' 'We are all naked on the bare stage of social media' है। इसी टैगलाइन के साथ फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया है।
इसके अलावा कल्कि और भी कई फिल्म प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। कल्कि की हर फिल्म समाज को कोई संदेश देती है। अब हर किसी को उनकी शॉर्ट फिल्म 'नेकेड' का इंतजार है।
We girls are up to no good again😉 this short is releasing on women's day. #8thmarch @ritabharipaulin pic.twitter.com/UmhfOIN9HU
— Kalki Koechlin (@kalkikanmani) March 1, 2017