फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kakuda Trailer: 'काकुड़ा' के श्राप का खुलासा जल्द, सामने आया सोनाक्षी-रितेश की फिल्म का दिलचस्प ट्रेलर

Tue, 02 Jul 2024 07:39 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोनाक्षी सिन्हा और रितेश देशमुख अभिनीत फिल्म ‘काकुड़ा’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसे देखने के बाद प्रशंसक, काकुड़ा के श्राप को जानने के लिए और ज्यादा उत्सुक हो उठे हैं। 
विज्ञापन
काकुड़ा ट्रेलर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनाक्षी सिन्हा और रितेश देशमुख अभिनीत फिल्म ‘काकुड़ा’ अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। बीते दिनों फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने का मन बना चुके प्रशंसकों को तगड़ा झटका लगा। निर्माताओं ने एलान किया कि फिल्म 12 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर रिलीज होगी। इसी बीच दर्शकों के उत्साह को और ज्यादा बढ़ाने के लिए इसका ट्रेलर जारी कर दिया गया है। 

‘काकुड़ा’ का ट्रेलर रिलीज 

‘मुंजा’ के निर्देशक आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'काकुड़ा' का ट्रेलर काफी दिलचस्प है। इसे देखने के बाद दर्शक रतोडी का राज और काकुड़ा का श्राप जानने के लिए और ज्यादा उत्सुक हो उठे हैं। वहीं, ट्रेलर को साझा करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने कैप्शन में लिखा है, 'खुलेगा रतोडी का राज और क्या है काकुड़ा का श्राप। अब हर मंगलवार, शाम साढ़े सात बजे, दरवाजा खोलके रखना, क्योंकि काकुड़ा आ रहा है।'

विज्ञापन


Amitabh Bachchan: खुल गया अमिताभ बच्चन की फिटनेस का राज, ऐसे कर पाते हैं इस उम्र में भी खतरनाक एक्शन सीन
 

ओटीटी पर दस्तक देगी ‘काकुड़ा’

जानकारी हो कि फिल्म के निर्माता रॉनी स्क्रूवाला ने साल 2021 की 20 जुलाई को फिल्म की शूटिंग शुरू होने का एलान किया था। हालांकि, दर्शकों को इसका लंबा इंतजार करना पड़ा है। इस फिल्म की रिलीज डेट दो साल से अटकी पड़ी थी और अब आखिर ओटीटी पर फिल्म आ रही है। मूवी में सोनाक्षी सिन्हा और रितेश देशमुख के अलावा साकिब सलीम और आसिफ खान भी मुख्य भूमिका में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


Ranveer Singh: ‘राक्षस’ के बाद बंद हुई रणवीर सिंह की एक और फिल्म, साउथ के इस निर्देशक ने साझा की पूरी कहानी

‘काकुड़ा’ की कहानी 

फिल्म ‘काकुड़ा’ की कहानी उत्तर प्रदेश में मथुरा के रतोडी गांव के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म में दिखाया गया है कि इस गांव में हर घर में एक ही जैसी बनावट के दो दरवाजे हैं। एक दरवाजा सामान्य और दूसरा उससे छोटा। ये छोटा दरवाजा हर मंगलवार को शाम ठीक सवा सात बजे खोलना ही होता है। ऐसा न होने पर काकुड़ा का प्रकोप गृहस्वामी को झेलना होता है। फिल्म की कहानी की पृष्ठभूमि भले उत्तर प्रदेश की दिखाई गई हो लेकिन इसकी पूरी की पूरी शूटिंग गुजरात में ही हुई है।

रितेश देशमुख ने साझा की खुशी

निर्देशक आदित्य सरपोतदार ने इस बात पर प्रकाश डाला, 'काकुड़ा ट्रेलर की रिलीज हमारे द्वारा बनाई गई एक अनूठी लोककथा की आकर्षक कहानी की एक झलक मात्र है। प्यार का यह सफर एक रोमांचकारी सफर रहा है, जिसमें हॉरर और कॉमेडी का मिश्रण इस तरह से किया गया है कि यह दर्शकों को बांधे रखेगा।' वहीं रितेश देशमुख ने कहा, 'मैं काकुडा की विचित्र दुनिया का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं। एक अपरंपरागत भूत शिकारी विक्टर की भूमिका निभाने से मुझे अपनी अभिनय क्षमताओं के उस पहलू का पता लगाने का मौका मिला, जिसे मैंने पहले पूरी तरह से नहीं खोजा था। यह किरदार मेरे द्वारा निभाए गए किसी भी किरदार से अलग है और यही बात इसे इतना रोमांचक बनाती है।'

सोनाक्षी, साकिब ने साझा किया अनुभव

अपने किरदार और फिल्म को पर सोनाक्षी सिन्हा कहती हैं, 'काकुड़ा में मैं एक ऐसी लड़की की भूमिका निभा रही हूं जो अंधविश्वास में नहीं बल्कि विज्ञान में विश्वास करती है। हालांकि, जब उसका सामना इस अजीबोगरीब अनुष्ठान से होता है, तो वह गहराई तक जाने और इसके पीछे की सच्चाई का पता लगाने का फैसला करती है। मुझे यह स्वीकार करना होगा कि कॉमेडी के साथ हॉरर को संतुलित करना एक चुनौतीपूर्ण काम है। इस फिल्म की शूटिंग बहुत ही शानदार रही।' वहीं, साकिब सलीम कहते हैं, 'मैं हमेशा कॉमेडी फिल्मों का प्रशंसक रहा हूं, और हॉरर-कॉमेडी शैली मेरी व्यक्तिगत पसंदीदा है। काकुड़ा एक रोमांचक परियोजना है और इसके सीधे जी5 पर रिलीज होने के साथ, मुझे यकीन है कि यह व्यापक स्तर पर पहुंचेगी जबकि नाटकीय रिलीज का अपना आकर्षण है, ओटीटी प्लेटफॉर्म अधिक जनता से जुड़ने का एक अविश्वसनीय अवसर प्रदान करते हैं।'

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें