सनी देओल अपनी आगामी फिल्म 'गदर 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर की इस फिल्म का फैंस बड़ी बेकरारी से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का टीजर और एक गाना रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली। अब फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। 'गदर 2' का दूसरा गाना 'खैरियत...' भी जल्द रिलीज होने वाला है।