अब तो रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की शादी और सगाई की खबरे सुन-सुन कर सुनने वाले भी तंग आ चुके हैं। जहाँ एक और अभी रणबीर कपूर की बातों से अगले साल उनकी शादी की खबरों से दोनों के चाहने वालों के चेहरों पर एक चमक आ गई थी अब कैट ने फिर से उनका यह भ्रम तोड़ दिया है।
अपनी और रणबीर की शादी की अगले साल की खबरों पर कैट का जवाब नहीं! में आया है। यानी वह अगले साल रणबीर से शादी नहीं कर रही हैं और यह खबर अफवाह है।
कैटरीना कैफ के मैनेजर ने स्पष्ट किया, "कैटरीना की शादी को लेकर लगाई जा रही अटकलों में कोई सच्चाई नहीं है।"