फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश खेर ने मुंबई की बारिश में लिया लॉन्ग ड्राइव का मजा, साझा किया खास वीडियो

Thu, 02 Jul 2026 03:55 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kailash Kher Video: मशहूर सिंगर और कंपोजर कैलाश खेर ने मुंबई के मॉनसून का आनंद लेते हुए कार ड्राइविंग का मजा लिया। जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है।
विज्ञापन
कैलाश खेर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में इन दिनों जमकर बारिश हो रही है और लोग इसका पूरा आनंद ले रहे हैं। जाने-माने सिंगर और संगीतकार कैलाश खेर भी खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने मुंबई के सुहाने मौसम में गाना सुनते हुए कार ड्राइव का मजा लिया। कैलाश के इस वीडियो को प्रशंसक बेहद पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

कैलाश खेर ने साझा किया वीडियो
आज गुरुवार को कैलाश खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह मुंबई की सड़कों पर गाड़ी चलाते नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'मुंबई की बारिश में गाड़ी चलाने से ज्यादा सुकून देने वाली कोई और चीज नहीं है।'
 
इस ड्राइव को और मजेदार बनाने के लिए उन्होंने बैकग्राउंड में अपनी आवाज में गाया फिल्म 'चांदनी चौक टू चाइना' का सुपरहिट गाना 'सिद्धू' बजाया। फिल्म 'चांदनी चौक टू चाइना' के इस गाने को फिल्म में मुख्य अभिनेता अक्षय कुमार पर फिल्माया गया है। 
विज्ञापन

कैलाश खेर की उज्जैन यात्रा
कैलाश खेर अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। जून के महीने में वह मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर गए थे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में भगवान शिव के दर्शन किए और सुबह की खास 'भस्म आरती' में भी हिस्सा लिया।

इस धार्मिक यात्रा के बारे में बात करते हुए कैलाश खेर ने कहा, 'महाकाल के दर्शन करना जिंदगी की सबसे बड़ी कामयाबी जैसा है।' उज्जैन जाने से पहले कैलाश खेर उत्तराखंड के बाबा केदारनाथ मंदिर के दर्शन करने भी गए थे।

यह भी पढ़ें: आलिया की 'अल्फा' की रिलीज से पहले मां सोनी का खास पोस्ट, साझा की 4 पीढ़ियों की खूबसूरत तस्वीर; लिखी यह बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें