फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दिमाग का दही' करने जल्द ही आ रहे हैं कादर खान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने पिछले दिनों ट्विटर पर अपने करीबी दोस्त और लेखक-अभिनेता कादिर खान की बॉलीवुड में वापसी की खबर दी थी। अपनी खराब तबियत के चलते कादिर साहब चल-फिर नहीं पा रहे थे। लेकिन अव वो स्वस्थ होकर फिल्म सेट्स पर लौट आए हैं।
विज्ञापन


कादर खान अपनी नई फिल्म 'दिमाग का दही' में ओम पुरी के साथ वापसी कर रहे हैं। साल 2004 में आई फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' के बाद कादर खान ने खराब सेहत की वजह से बॉलीवुड से ब्रेक ले लिया था।

वो गाहे-बगाहे कुछ फिल्मों में बतौर मेहमान भूमिका में नजर आते थे। फिल्मों में वापसी के सवाल पर वो कहते हैं, 'मैं बच्चों को पढ़ाता था, अरबी सिखा-पढ़ा लेता हूं। उसमें ही वयस्त था। लेकिन अब वापस आ गया हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी कमजोर हो गए हैं कादर खान

अब 79 साल के हो चुके कादर बेहद कमजोर नजर आ रहे थे और ठीक से बात भी नहीं कर पा रहे थे। अपनी भारी आवाज में डॉयलॉग डिलिवरी के बाद उन्होंने धीरे से कहा, 'यह बेहद ही साफ सुथरी फिल्म है। मैं फिर से वैसे ही संवाद वापस लेकर आऊंगा जिनके लिए लोग कादर खान को जानते थे।'

इस फिल्म में कादर के साथ ओम पुरी हैं। वो इस फिल्म को लेकर चिंतित नजर आए। ओम पुरी ने कहा, 'माना की इस फिल्म में खानों की कतार नहीं है और न ही द्विअर्थी संवाद हैं, लेकिन हम जैसे चरित्र अभिनेता हैं।'

उन्हें लगता है कि इस फिल्म के लिए दर्शकों की कतार तो नहीं लगेगी। लेकिन अगर वो आएंगे तो निराश नहीं होंगे इतनी मेहनत तो हमने की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें