अंजलि अरोड़ा का हाल ही में एक गाना सजना है मुझे रिलीज हुआ है, और वे उसके प्रमोशन में व्यस्त है। उनकी यह पोस्ट भी उसी प्रमोशन के लिए है। सोशल मीडिया स्टार के इस वीडियो पर कुछ ही घंटों में 2 लाख से ज्यादा और हजारों में कमेंट्स आए हैं। वीडियो में अंजलि दो अलग-अलग आउटफिट में इस गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। उनके इन डांस मूव्स को देख फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं, तो कई उन्हें ट्रोल करते भी नजर आए। उनके वीडियो पर कमेंट करते हुए एक नए लिखा वाह क्या सीन है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- पहले सज लो उसके बाद देखेंगे ।
Urfi Javed: उर्फी जावेद ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोल्ड सीन के लिए मना करने पर निर्माता ने भेज दिए थे गुंडे
आपको बता दें कि अंजली कच्चा बादाम गाने पर डांस कर सोशल मीडिया पर फेमस हुई थीं। उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इंस्टाग्रान पर उनके फॉलोवर्स की संख्या 1 करोड़ से ज्यादा है। वहीं हाल ही में वह कंगना रनौत के शो लॉक अप में नजर आई थीं। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोवर्स की संख्या 1 करोड़ से ज्यादा है। वहीं हाल ही में वह कंगना रणौत के शो लॉक अप के सीजन वन में छोटी स्क्रीन पर नजर आई थी। जहां कई बार उनका नाम कंट्रोवर्सी में भी आया था। शो के दौरान कॉमेडियन फारूकी के साथ उनका नाम जोड़ा गया, शो के दौरान दोनों के साथ में कई वीडियो वायरल हुए और सोशल मीडिया पर दोनों की जोड़ी को काफी पसंद भी किया गया।
Adipurush: 'आदिपुरुष' के निर्माताओं ने उठाया बड़ा कदम, वीएफएक्स में नहीं होगा कोई भी बदलाव