तेलुगू सिनेमा के महान निर्देशकों में से एक के विश्वनाथ का आज गुरुवार की रात को निधन हो गया। के विश्वनाथ उम्र से संबंधित गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। उन्होंने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। के विश्वनाथ को साल 2017 में भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च पुरस्कार दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। के विश्वनाथ को कला तपस्वी के नाम से भी जाना जाता था। उन्हें पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, साथ राज्य नंदी पुरस्कार, 10 फिल्मफेयर पुरस्कार दक्षिण और हिंदी में एक फिल्मफेयर पुरस्कार से भी नवाजा गया था।