फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sara Ali: दर्शकों ने शुभमन गिल को देख लगाए 'सारा भाभी' के नारे, विराट का मजेदार रिएक्शन वायरल

Thu, 02 Feb 2023 11:15 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल का बल्ला इस समय जोरों-शोरों से चल रहा है। 23 साल के शुभमन के बल्ले का दम हर जगह देखने को मिल रहा है, चाहे फिर वो टेस्ट मैच हो, टी-20 हो या फिर वनडे क्रिकेट। वहीं, इस बार स्टेडियम में जो हुआ उसके बारे में खुद शुभमन ने कभी सोचा भी नहीं था।
विज्ञापन
सारा अली खान और शुभमन गिल - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेटर शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच में बेहतरीन पारी खेली। स्टेडियम में हर बार जब वह बल्ला उठाते हैं तो फैंस का उत्साह देखते ही बनता है। इस बार जब फैंस ने अपने फेवरेट क्रिकेटर को चीयर करने की ठानी तो उनका अंदाज कुछ अलग ही दिखा। 
विज्ञापन

दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच में शुभमन गिल फील्डिंग कर रहे थे। उस दौरान दर्शक उनका उत्साहवर्धन करने के लिए सारा का नाम लेकर चिल्लाने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्टेडियम में मौजूद दर्शक लगातार सारा का नाम ले रहे थे। वीडियो में साफ तौर पर सुना जा सकता है, 'हमारी भाभी कैसी हो, सारा भाभी जैसी हो'। इस तरह के नारों से पूरा स्टेडियम गूंज उठा। वहीं, मैदान के बीचोंबीच खड़े विराट कोहली के कानों तक यह आवाज पहुंची तो उनका मजेदार रिएक्शन देख आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

शुभमन गिल, सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
वायरल विडियो में फैंस ‘हमारी भाभी कैसी हो, सारा भाभी जैसी हो’ के नारे तेज-तेज लगाने लगे। स्टेडियम में तब हर ओर यही आवाज गूंजने लगी। यह सुनकर मैदान में खड़े विराट कोहली भी एक्साइटेड हो गए और फैंस की ओर मजेदार एक्सप्रेशंस देकर उन्हें और भी तेज चिल्लाने के लिए कहने लगे।
 
विज्ञापन

बीते कई महीनों से सारा अली खान और क्रिकेटर शुभमन गिल के रिलेशनशिप की खबरें जोरों पर हैं। दोनों को एक साथ दुबई में डिनर डेट करते हुए स्पॉट किया जा चुका है। इसके बाद से ही शुभमन और सारा की डेटिंग की खबरों ने जोर पकड़ लिया। वहीं, दोनों के चोरी छिपे मिलने का सिलसिला जारी रहा। दोनों को साथ में एयरपोर्ट पर भी देखा गया। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अभी तक अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई है। सोशल मीडिया पर खबर यह भी सामने आ चुकी है कि शुभमन सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा को डेट कर रहे हैं। हालांकि, इसकी भी पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: फोटोग्राफर्स के पैर पड़ती नजर आईं राखी सावंत, बोलीं- आदिल को मत बनाओ बड़ा स्टार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें